Type Here to Get Search Results !

सकरी के कोटा मोड़ पर कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल; कार चालक फरार

सकरी के कोटा मोड़ पर कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल; कार चालक फरार

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के कोटा मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान कुश टंडन (17 वर्ष), पिता कृष्ण कुमार टंडन और दुर्गेश लहरे (लगभग 25 वर्ष), पिता कपूर लहरे, निवासी आवास पारा, परसदा, सकरी, बिलासपुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कार में सवार वाहन मालिक, जो एडवोकेट (उच्च न्यायालय) बताए जा रहे हैं, और दो अन्य व्यक्ति घटनास्थल पर मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले को लेकर थाने में शिकायत की गई है। हादसे में बाइक सवार युवक की गंभीर हालत को देखते हुए घटना को लेकर चिंता जताई जा रही है। फिलहाल कार चालक के फरार होने और दुर्घटना के संबंध में पुलिस की आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।

POWER NEWS 24 BHARAT 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad