Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय मंच पर मुंगेली की माही का जलवा, कथक नृत्य में हासिल किया प्रथम स्थान

 राष्ट्रीय मंच पर मुंगेली की माही का जलवा, कथक नृत्य में हासिल किया प्रथम स्थान


मुंगेली

 भिलाई के एसएनजी स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित अंतर-विद्यालयीन एवं ओपन नेशनल प्रतियोगिता ‘स्वरंगना 2K26’ का भव्य समापन हुआ। 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय ऑल इंडिया प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभावान कलाकारों ने हिस्सा लिया और विभिन्न कला विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुंगेली की माही (अंकिता) पाठक ने अपने शानदार कथक नृत्य की प्रस्तुति से प्रथम स्थान हासिल कर मुंगेली का नाम रोशन किया। माही ने अपने उत्कृष्ट नृत्य प्रदर्शन से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

जी.आर. डांस स्टूडियो द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय मंच पर डांस, सिंगिंग, इंस्ट्रूमेंटल और ड्राइंग सहित विभिन्न कलात्मक विधाओं में क्लासिकल एवं नॉन-क्लासिकल श्रेणियों के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

माही पाठक ने कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर निर्णायकों को प्रभावित किया और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भिलाई में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा माही को ट्रॉफी एवं प्रथम स्थान का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

माही की इस उपलब्धि पर उनके पिता सतीश पाठक राजू, माता स्वीटी पाठक सहित पूरे परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। बड़े पापा सुनील पाठक एवं बड़ी मम्मी रजनी पाठक ने बताया कि माही को बचपन से ही नृत्य, चित्रकला सहित अन्य कलात्मक विधाओं में विशेष रुचि रही है। उसकी मेहनत और सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है।

माही की इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं मुंगेली के कला प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad