Type Here to Get Search Results !

मुंगेली में निकली सेवा ज्योति यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता

मुंगेली में निकली सेवा ज्योति यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता

मुंगेली:07 सितम्बर 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र एवं समाज सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुंगेली में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर से हुआ। यहां से यात्रा महाराणा प्रताप चौक पहुंची और विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, केंद्रीय जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बेलतरा रजनीश सिंह तथा पूर्व लोकसभा सांसद लखन लाल साहू प्रमुख रूप से शामिल हुए, एवं जिला पंचायत मुंगेली अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय अतिथि के रूप में शामिल हुए.

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला, नरेंद्र शर्मा, धनीराम यादव, मानिक सोनवानी, रजनी सोनवानी, रामकमल सिंह, पुष्पलतापद्मिनी मोहले, सुजीत वर्मा, गुरमीत सलूजा, शांति देवचरण भास्कर, जयप्रकाश मिश्रा, संजय वर्मा, विनय साहू, पवन पांडे, हरिशंकर वर्मा, सुनील पाठक, निश्चल गुप्ता, मिट्ठूलाल यादव, रामशरण यादव, शंकर सिंह ठाकुर, कोटू दादवानी, सौरभ बाजपेयी, राकेश साहू, वासुदेव देवांगन, शिवकुमार बंजारा, राजेंद्र साहू,विजय बंजारा, सत्यनारायण देवांगन, असलम खान, राजेश्वर सिंह टंडन, घनश्याम यादव, सुशील यादव, पोषण यादव, रिंकू सिंह, रितेश यादव, संदीप ठाकुर, गणेश बाजपेयी, प्रवीण सोनी, महेश यादव, यशोदा यादव, परमेश्वर ठाकुर एवं ताराचंद टंडन सहित जिला भाजपा, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।सेवा ज्योति यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ सहभागिता किया । यात्रा के चलते नगर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। इस आयोजन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र एवं समाज सेवा के 25 वर्षों को स्मरण किया गया तथा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

अमेरी की महारानी - मां दुर्गा का भव्य आगमन
अमेरी की महारानी मां दुर्गा का भव्य आगमन