अमेरी में 13 अक्टूबर को निकलेगा ‘अमेरी की महारानी’ मां दुर्गा का भव्य आगमन, छठे वर्ष में समिति ने किया श्रद्धालुओं को आमंत्रित
अमेरी में 13 अक्टूबर को होगा ‘अमेरी की महारानी’ मां दुर्गा का भव्य आगमन
बिलासपुर। अमेरी क्षेत्र में इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। भगवा दुर्गा उत्सव समिति, अमेरी द्वारा लगातार छठे वर्ष ‘अमेरी की महारानी’ मां दुर्गा के भव्य आगमन की तैयारियां की जा रही हैं। समिति के अनुसार 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शाम 5:00 बजे मां दुर्गा की भव्य आगमन यात्रा आयोजित की जाएगी। यह आगमन पंचमुखी हनुमान मंदिर, गोकुल नगर, अमेरी, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से होगा। छठे वर्ष आयोजित हो रहे इस धार्मिक आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। मां दुर्गा के भव्य आगमन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। भगवा दुर्गा उत्सव समिति अमेरी ने अमेरी के सभी ग्रामवासियों एवं बिलासपुरवासियों से ‘अमेरी की महारानी’ मां दुर्गा के भव्य आगमन में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का सादर आग्रह किया है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।



Post a Comment
0 Comments