ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

भारतीय मजदूर संघ बिलासपुर की नई कार्यकारिणी गठित, जयप्रकाश दुबे बने जिलाध्यक्ष

भारतीय मजदूर संघ बिलासपुर की नई कार्यकारिणी गठित, जयप्रकाश दुबे बने जिलाध्यक्ष



भारतीय मजदूर संघ बिलासपुर की नई कार्यकारिणी गठित, जयप्रकाश दुबे बने जिलाध्यक्ष

CSPDCL के चेतनानंद दुबे को जिला मंत्री की जिम्मेदारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को मिला दायित्व

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में किया गया। चुनाव अधिकारी एवं भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल की उपस्थिति में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को संगठन की नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नई कार्यकारिणी में जयप्रकाश दुबे को जिलाध्यक्ष और चेतनानंद दुबे को जिला मंत्री बनाया गया है।

विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियां

नई कार्यकारिणी का प्रस्ताव अजय शर्मा ने प्रस्तुत किया, जिसका अनुमोदन राजेश पांडेय ने किया। इसके बाद विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं।

कार्यकारिणी में स्वायत्तशासी विभाग से जयप्रकाश दुबे को जिलाध्यक्ष तथा एनटीपीसी सीपत से अविनाश चौबे को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, CSPDCL के चेतनानंद दुबे को जिला मंत्री, अभिषेक कुमार को कार्यालय मंत्री, राजेंद्र सिंह को संगठन मंत्री और कोमल देवांगन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मनीष सिंह क्षत्री को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

उपाध्यक्ष और सहमंत्रियों को भी मिली जिम्मेदारी

संगठन की नई कार्यकारिणी में काशी राव गाढ़े, अनमय बाप्पा, भागचंद साहू, संजय रजक और संदीप शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह अभिषेक तिवारी, रामानंद शर्मा, अश्वनी साहू और जीएच राठौर को सहमंत्री का दायित्व सौंपा गया।

कर्मचारियों की समस्याओं को मंच पर उठाने पर जोर



नई कार्यकारिणी के गठन से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को संगठन में प्रतिनिधित्व मिला है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे संगठन को मजबूत बनाने के साथ कर्मचारियों की समस्याओं, मांगों और हितों को उचित मंच पर उठाने के लिए सक्रियता से काम करेंगे।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री एवं चुनाव अधिकारी राधेश्याम जायसवाल तथा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने भी अपनी बात रखी।

POWER NEWS 24 BHARAT — सच की ताकत


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad