Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर के अटल आवास में भीषण आग, दहशत में महिलाओं-बच्चों ने लगाई छलांग; रस्सी के सहारे 75 से अधिक लोगों का रेस्क्यू

बिलासपुर के अटल आवास में भीषण आग, दहशत में महिलाओं-बच्चों ने लगाई छलांग; रस्सी के सहारे 75 से अधिक लोगों का रेस्क्यू

मुक्तिधाम के पास ग्राउंड फ्लोर में लगी आग से मची अफरा-तफरी, 4 से 5 बाइक जलकर खाक; एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में रविवार देर रात मुक्तिधाम के पास स्थित अटल आवास में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों और धुएं के कारण आवास में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। घटना के समय बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अपने घरों में मौजूद थे। जान बचाने की कोशिश में कुछ महिलाओं और बच्चों ने पहली और दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वहीं, आसपास के लोगों ने रस्सी और कपड़ों की मदद से फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है, जबकि किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई है।

ग्राउंड फ्लोर में लगी आग, कई बाइक जलकर खाक

जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम के पास स्थित अटल आवास के ग्राउंड फ्लोर में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास धुआं फैलने लगा। आग की चपेट में आने से आवास के बाहर खड़ी चार से पांच बाइक जलकर खाक हो गईं। आग और धुएं को देखकर आवास में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। कई लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन धुएं और आग के कारण कुछ लोग भीतर ही फंस गए। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित निकालना बड़ी चुनौती बन गया।

देखे पूरा वीडियो.......

रस्सी और कपड़ों के सहारे लोगों को निकाला

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के रहवासियों ने बचाव कार्य शुरू किया। फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए रस्सियों और कपड़ों का सहारा लिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से 75 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालने की जानकारी सामने आई है। दहशत के बीच कुछ महिलाओं और बच्चों ने ऊपरी मंजिल से छलांग लगाकर जान बचाने की कोशिश की। इस दौरान एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया।

देखे पूरा वीडियो.....

रस्सी और कपड़ों के सहारे लोगों को निकाला

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या असामाजिक तत्वों की हरकत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सरकंडा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आग से हुए कुल नुकसान और घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

अमेरी की महारानी मां दुर्गा
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 8349600835