ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता से कथित दुर्व्यवहार पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता से कथित दुर्व्यवहार पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ ने पारित किया निंदा प्रस्ताव


जस्टिस अजय भनोट पर अधिवक्ता वीपी श्रीवास्तव के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप, बिलासपुर बार एसोसिएशन ने इलाहाबाद अधिवक्ता संघ की मांगों का किया समर्थन

बिलासपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ ने इस घटना की निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया है। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ द्वारा उठाई गई मांगों का समर्थन करते हुए अधिवक्ताओं के सम्मान और हितों को सर्वोपरि बताया है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 27 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के कोर्ट रूम नंबर 49 में न्यायमूर्ति अजय भनोट द्वारा अधिवक्ता वीपी श्रीवास्तव के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया था। इस घटना को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं में नाराजगी जताई गई।

आपात बैठक में पारित हुआ निंदा प्रस्ताव

घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, बिलासपुर ने 2 नवंबर को आपात बैठक आयोजित की। बैठक में संघ के अध्यक्ष रजनीश सिंह, सचिव अनिल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष गौतम खेत्रपाल, महिला उपाध्यक्ष मांडवी भारद्वाज सहित 13 सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की गई और अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया।

इलाहाबाद अधिवक्ता संघ की मांगों को दिया समर्थन

बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ की मांगों के प्रति एकजुटता जाहिर की। संघ के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अधिवक्ताओं के हित और सम्मान सर्वोपरि हैं तथा इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ की मांगों का पूरा समर्थन किया जाएगा।

इस प्रस्ताव के जरिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ ने अधिवक्ताओं के सम्मान, गरिमा और उनके अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT

Happy Diwali 🪔

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT