पूर्व में सरकारी आवास का लाभ लेने वालों का फिर से अबुआ आवास योजना में आया नाम, ग्रामीणों ने किया विरोध
खानुडीह पंचायत में अबुआ आवास योजना में लाभुकों के चयन में जमकर भ्रष्टाचार हुआ. सक्षम और संपन्न लोगों का नाम अबुआ आवास की सूची में डाल दिया गया है. जबकि जिनके मकान कच्चे हैं, एडबेस्टर के हैं, खपरैल के हैं तथा जिनके आवास के छत से पानी रिसता है. उन लोगों को आवास से वंचित कर दिया गया है. इसके विरोध में खानूडीह पंचायत के सैकड़ो महिला पुरुष ग्रामीण शनिवार को बाघमारा बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर पुनः ग्राम पंचायत करके योग्य लोगों को आवास देने तथा आवास के चयन में गड़बड़ी करने वाले लोगों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का मांग किया. खानुडीह पंचायत के लीला देवी, कुमारी देवी, सुगा देवी, अजय महतो, विकास महतो, महानंद महतो तथा अन्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि खानुडीह पंचायत के मुखिया पति गोपाल महतो एवं पंचायत सचिव बाबूलाल महतो ने ग्रामीणों को सूचित किये बिना ही कुछ चिर परिचित लोगों को लेकर ग्राम सभा कर दिया. ग्राम सभा मे में वैसे लोगों का नाम अबुआ आवास योजना के लिए चयन कर लिया गया जिनके पहले से ही पक्का का घर है, कुछ लोगों के दो मंजिला मकान है तथा जिनके घरों में ट्रैक्टर तथा चार पहिया जैसी महंगी महंगी गाड़ियां है. कुछ लोगों का सरकारी नौकरी है और कुछ लोगों को पुर्व में सरकारी आवास का लाभ मिल चुका है उसके बाद भी अबुआ आवास योजना में वैसे लोगों का चयन कर लिया है. वहीं लोगों ने बताया कि पंचायत के कुछ वार्ड सदस्यों का नाम भी अबुआ आवास की सूची में शामिल कर लिया गया है.
सैकड़ों लाभुकों ने बाघमारा बीडीओ को ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की
लोगों ने बाघमारा बीडीओ को इस संबंध में ज्ञापन दिया तथा बीडीओ के समक्ष आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिनिधियों के परिवारों का नाम भी अबुआ आवास की सूची में डाल दिया गया है. जबकि जिनके घरों से पानी टपकता है, जिनके घर कच्चे तथा खपरैल का है, जिन्हें कभी आवास का लाभ नही मिला, जो विकलांग है, जो दूसरे के घरों में काम करके, दैनिक मजदूरी करके अपनी जीविका चलाते हैं उनलोगों को आवास की सुविधा से वंचित करके रखा गया है. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अबुआ आवास योजना में पैसे का जमकर खेल हुआ है. जिन लोगों ने पैसा दिया है उसका नाम सूची में आया है. सक्षम और संपन्न होने के बावजूद भी वैसे लोगों का नाम अबुआ आवास योजना की सूची में डाल दिया गया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द से जल्द इस मामले में जांच पड़ताल करके जरूरतमंद लोगों के नाम से आवास का आवंटन नहीं किया गया तथा दोषी लोगों पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो जल्द ही चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा.
शिकायत मिला है, जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी- सुषमा आनंद




Post a Comment
0 Comments