ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

चोरी के मंसूबे से आए चोरों का कर्मी बिजय ने बहादुरी से किया सामना, घायल होकर भी इरादे को किया नाकाम, भागते चोर की तस्वीर हुई वायरल

धनबाद(आसपास): 27-01-2024
बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के अंगारपथरा सीआईएसएफ कैम्प के समीप स्थित एरिया ऑटो वर्कशॉप में शनिवार सुबह 8 बजे के लगभग चोरी के इरादे से आये चोरों ने  ड्यूटी करने आये कर्मी(फोरमैन) बिजय कुमार भुइँया के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया. इससे पहले कर्मी बिजय ने बहादुरी के साथ चोरों का मुकाबला किया और चोरों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. हो हल्ला के बाद अन्य कर्मी आये तब जाकर चोर बिना कुछ चोरी किये भाग खड़े हुए. सर में लगे चोट के कारण गंभीर रूप से घायल हुए कर्मी बिजय को बीसीसीएल के स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया. जहाँ से उसे धनबाद भेज दिया गया. वर्कशॉप के कर्मी सह शाखा अध्यक्ष क्षेत्रीय कर्मशाला एवं परिवहन के बिजय कुमार भुइँया ने घटना की आप बीती सुनाते हुए बताया कि वे हाजिरी बना कर निकल रहे थे तभी 2 चोर चोरी के इरादे से आये. चोरों ने धमकाते हुए चोरी का प्रयास किया तो उन्होंने चोरी का विरोध किया. इससे चोर मारपीट पर उतर आए. इस दौरान एक चोर को उन्होंने पकड़ लिया लेकिन दूसरे चोर ने बड़ा पत्थर से उसके सर पर वार कर दिया जिससे सर फट गया. इसी बीच हो हल्ला सुनकर अन्य लोग आ पहुंचे. जिसके बाद चोर बिना कुछ चोरी किये भाग खड़ा हुआ. 
कोलियरी कर्मचारी संघ के बैनर तले धरने पर बैठे कर्मी, गार्ड की सँख्या बढ़ाने के आश्वासन मिलने के बाद उठे
धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के सचिव सहकर्मी सुरेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य कर्मियों ने इसका विरोध करते हुए वर्कशॉप के बाहर धरने पर बैठ गए तथा सुरक्षा कर्मियों की मांग करने लगे. सुरेंद्र सिंह एवं अन्य कर्मियों ने बताया कि तीन चार साल से यहां चोरों का आतंक बढ़ गया है. हर रोज दिनदहाड़े चोर आते हैं और चोरी करके चले जाते हैं. विरोध करने पर मारपीट तथा हमला करते हैं. वर्कशॉप के ठीक बगल में सीआईएसएफ का कैंप होने के बावजूद भी बार-बार ऐसी घटनाएं घटती रहती है. चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि वह जानलेवा हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं. यदि चोरों के आतंक पर लगाम नहीं लगाया गया तो वह हमला करके किसी का जान माल का नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. बता दे की कर्मी विजय को सर में कई टांके लगाने पड़े. यदि पत्थर बड़ा होता या कर्मी अपना बचाव नहीं करता तो उसकी जान भी जा सकती थी. धरने पर बैठे कर्मी प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन से सुरक्षा की मांग कर रहे थे. वही घटना की जानकारी लेने मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ के अधिकारी ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. बाद में कतरास क्षेत्र के एपीएम, एडमिनिस्ट्रेशन के सौरभ सिंह, इंजीनियर एवं कर्मियों के बीच वार्ता हुई. वार्ता में जनरल शिफ्ट में सुरक्षाकर्मियों की सँख्या बढ़ाने तथा बंदूक धारियों एवं सीआईएसएफ की नियुक्ति करने संबंधित नोटशीट को कोयला भवन भेजने की बात कही गई. इसके बाद कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया.
भागते हुए चोर की तस्वीर कैमरे में हुई कैद, कर्मियों को प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार
दीवार फांदकर भागते समय दो चोरों में से एक चोर की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई. वर्कशॉप के दीवार में दोनों पैर दो तरफ लटकाए हुए एक 20-25 साल का एक युवक पुराने ब्लू/काले जीन्स तथा काले टी-शर्ट एवं चप्पल पहने स्पष्ट देखा जा रहा है. कर्मियों के साथ मारपीट कर भागते समय किसी ने उसका फोटो खींच लिया. बताया जाता है कि उक्त युवक स्थानीय चोर है जो  आये दिन अन्य चोरों के साथ बीसीसीएल के वाहनों के महंगे महंगे पार्ट चोरी करता है तथा राजगंज के कुख्यात लोहा चोर एवं जोगता थाना अंतर्गत जोगिया पट्टी के लोहा चोर को बेच देता है.  बता दे कि चोरों ने सीआईएसएफ के नाक के नीचे से पार्ट पुर्जा चोरी कर अब तक बीसीसीएल को लाखों का चूना लगा दिया है. बहरलाल देखना है कि चोर का तस्वीर कैमरे में आने के बाद भी चोर पकड़ में आता है या नही. हालांकि कर्मियों को विश्वास है कि जल्द ही चोर पकड़ में आ जायेगा और उस पर कार्रवाई भी की जायेगी.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT