ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

जिले के सभी सरकारी स्कूलों में जोर शोर से चलाया जा रहा है सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ अभियान

धनबाद(तेतुलमारी): 12-01-2024
कतरास: झारखंड सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कई योजनाएं ला रही है तथा झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एवं बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए कई तरह की अभियान चला रही है. सरकार द्वारा किए जा रहे इस प्रयास का परिणाम धरातल पर भी दिख रहा है. बताते चले कि कई स्कूलों में नामांकन के अनुपात में बच्चे स्कूल नहीं आ रहे थे. जिसको लेकर सरकार ने "सीटी बजाओ स्कूल बुलाओ" अभियान चलाया है. इसी अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों के सभी स्कूलों में स्कूल के शिक्षकों द्वारा सीटी बजा बजाकर बच्चों को स्कूलों में आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. गुरुवार को तेतुलमारी के राजकमल नर्सरी मध्य विद्यालय चन्दौर में मुखिया अशोक ठाकुर, बीआरपी मो० नसीम अख्तर, प्रधानाध्यापक के पी रॉय व अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में सीटी बजा बजा कर बच्चों को स्कूल आने के लिए उत्साहित किया गया. प्रधानाध्यापक के पी रॉय ने कहा सरकार के शिक्षा सचिव के रवि कुमार व शिक्षा परियोजना निदेशक किरण पासी के आदेश पर पूरे राज्य भर में 8 जनवरी से "सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ" अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाना है. बताया कि प्रत्येक दिन सीट बजाओ स्कूल बुलाओ अभियान चलाया जा रहा है जिसकी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करके शिक्षा विभाग व सोशल मीडिया में हैशटैग किया जा रहा है. गुरुवार को इस अभियान में स्थानीय मुखिया अशोक ठाकुर व शिक्षा विभाग के बीआरपी मोहम्मद नसीम अख्तर शामिल हुए. बीआरपी मो० नसीम अख्तर ने कहा कि झारखंड सरकार व जिला शिक्षा अधीक्षक के आदेश पर जिले भर के स्कूलों में यह अभियान चलाया जा रहा है. बाघमारा के कई स्कूलों में बाघमारा बीईओ सुभाष प्रसाद, बीपीओ विकास लाल दास एवं वे स्वयं उपस्थित हुए.

राजकमल नर्सरी मध्य विद्यालय चन्दौर में स्कूल ड्रेस किट का वितरण किया गया
गुरुवार को राजकमल नर्सरी मध्य विद्यालय चन्दौर में कक्षा 1 व 2 के 33 बच्चों के बीच स्कूल ड्रेस किट का वितरण किया गया. स्कूल ड्रेस किट के वितरण में मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया अशोक ठाकुर व स्कूल के कई शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad