ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन


सीएमपीएफ घोटाले पर रोक लगाने एवं मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की
धनबाद(तेतुलमारी): 12-01-2024
तेतुलमारी: सीएमपीएफ में हो रहे घोटाले के विरोध में सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में गुरुवार को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के द्वारा विशाल प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी सीएमपीएफ घोटाले पर रोक लगाने एवं मामले की जांच सीबीआई से करा कर दोषियों को दंडित करने की मांग कर रहे थे. इन्ही मामलों में ठेका मजदूरों की समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक द्वारा मुख्य कोयला सचिव भारत सरकार एवं अन्य को ज्ञापन सौंपा गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री धर्मेन्द्र पांडेय क्षेत्रीय अध्यक्ष सिजुआ क्षेत्र के द्वारा किया गया तथा संचालन श्री प्रशांत नियोगी मंत्री धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ सह संगठन सचिव सिजुआ क्षेत्र के द्वारा किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के कार्यसमिति सदस्य प्रेम संकर मंडल, धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री उमेश कुमार सिंह, सिजुआ क्षेत्र प्रभारी भौमिक महतो, अरविंद कुमार, संजीव कुमार यादव, अशोक गोप, अशोक कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद महतो, लखेन्दर मांझी, बिक्की कुमार, कुंदन कुमार चौहान, समसुद्दीन मिया, अरविंद कुमार सिंह, राजकिशोर राय, मुस्तफा अंसारी, प्रवीण कुमार, विनोद सिंह, भरत कश्यप, अजीत सिंह, दिलीप महतो, हरे राम दुषाद, कपिल दस, अनंत लाल महतो,नीतू कुमारी आदि उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad