Type Here to Get Search Results !

24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन के साथ शुरू हुआ सूर्य मंदिर का 13वां वार्षिक उत्सव

धनबाद(कतरास): 15-02-2024
नदीकिनारे स्थित श्री श्री सूर्यनारायण मंदिर का 13 वॉ वार्षिक उत्सव 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन के साथ
धूमधाम से शुरू हो गया है. बृहस्पतिवार की सुबह गायत्री परिवार कतरास के बाल गोविंद राम गुप्ता के द्वारा यज्ञ मंडप का उद्घाटन किया गया. यज्ञ मंडप में हवन पूजन के साथ 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन आरंभ हो गया. शुक्रवार को भगवान सूर्य के जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण में पूजा पाठ एवं भंडारा का आयोजन किया गया है. उक्त जानकारी सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष किशोरी गुप्ता ने दी.  मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, अवधेश गुप्ता, अजीत गुप्ता, विनय कृष्णा गुप्ता, अशोक वर्मा, पंकज गुप्ता, मुकेश सिंह प्रिंटर शर्मा, टूटू शर्मा  आदि कमेटी के सदस्य मौजूद थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad