Type Here to Get Search Results !

धनबाद के नए उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने किया पदभार ग्रहण

धनबाद: 16-02-2024
सादात अनवर ने आज जिले के 38 वें उप विकास आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। वहीं निवर्तमान उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
पदभार ग्रहण के बाद सादात अनवर ने कहा कि निवर्तमान उप विकास आयुक्त के कार्य को आगे बढ़ना, विभाग से संबंधित योजना को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की टीम व प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ मिलकर आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना के लक्ष्य को प्राप्त करना और उसे धरातल पर उतारना मेरी प्राथमिकता रहेगी।
वहीं निवर्तमान उप विकास आयुक्त ने कहा कि डीएमएफटी से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, विद्यालय में चार दिवारी, लीडर स्कूल का निर्माण सहित अन्य योजना को गति देने का प्रयास किया है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad