छाताबाद कैलूडीह में संचालित जीटीएस डेको आउटसोर्सिंग कंपनी में शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे एक स्कैनिया गाड़ी(गाड़ी सँख्या-एएस 09 एसी 3394) पलट गया. जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया एवं गाड़ी के कई पार्ट्स क्षतिग्रस्त हो गए. बताया जा रहा है कि स्कैनिया में मालवा ओवरलोड होने के कारण गाड़ी पलट गया. वहीं स्कैनिया चालक इस घटना में घायल हो गया है, घटना के बाद घायल चालक जिसका को ईलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम लव जाया गया. बताया जा रहा है कि चालक का नाम राजा यादव है जो कि कनकनी का रहने वाला है, उसके सर में चोट लगी है. वहीं ज्ञात सूत्रों से पता चला है कि कंपनी में चल रहे कई गाड़ियों के फिटनेस फैल हो चुके हैं. जो चलने की स्थिति में नही है उसे भी जबर्दस्ती चलाया जा रहा है. वहीं कंपनी कर्मियों का कहना है कि कंपनी के द्वारा सुरक्षा उपकरणों में लापरवाही बरती जा रही है. सेफ्टी का पूरा अभाव है. कंपनी अपने कर्मियों के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है. यदि सुरक्षा का इंतजाम होता तो आज यह दुर्घटना नही होती और न ही चालक को चोट लगता. वहीं घटना के संबंध में पूछने पर कंपनी के मैनेजर चंद्रमा सिंह ने बताया कि इस प्रकार की कोई घटना नही घटी है.
जीटीएस डेको आउटसोर्सिंग परियोजना में स्कैनिया गाड़ी पलटा, चालक घायल. कंपनी के मैनेजर ने घटना से किया इनकार, कहा कोई दुर्घटना नही हुई
February 16, 2024
0
धनबाद(कतरास): 16-02-2024
Tags

Post a Comment
0 Comments