टाटा सिजुआ एक नंबर के रहने वाले अशोक कुमार राम पर जानलेवा हमला बृहस्पतिवार की रात समय संध्या करीब 8:00 बजे बेलदारी बस्ती के रहने वाले विशाल चौहान कोमल चौहान प्रिंस चौहान संतोष चौहान ने और विशाल चौहान का भाई प्रिंस चौहान भी इस हमले में शामिल था. इसके अलावा अन्य सात लोगों ने मिलकर अशोक कुमार राम पर मामूली बात पर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है. वह अभी निचितपुर नर्सिंग होम में इलाजरत है. डॉक्टर उसकी जान खतरे में बता रहे हैं. नीलम देवी ने कहा की जोगता पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है.
अगर कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे एसएसपी के पास- नीलम देवी
नीलम देवी ने कहा कि अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो धनबाद के वरीय अधिकारियों के पास जाएंगे. और अपना न्याय की गुहार लगाएंगे. घटना के समय गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया गया तथा मोबाइल भी तोड़ दिया गया और नगद लगभग ₹30000 रुपए की छीनतई भी की गई है. जिसकी शिकायत नीलम देवी ने जोगता थाना को की है. पर जोगता थाना के द्वारा किसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. नीलम देवी ने कहा कि मुझे जाति सूचक गाली-गलौज भी दिया गया. हालांकि खबर वायरल होने के बाद आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

Post a Comment
0 Comments