सिनीडीह पंचायत में बने प्रधानमंराष्ट्रीयत्री आवास घोटाला का मामला सुर्खियों में आने के बाद मजदूर कांग्रेस धनबाद शाखा के उपाध्यक्ष संजीत नोनिया ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, धनबाद उपायुक्त, धनबाद एसएसपी तथा झारखंड पुलिस को ट्वीट कर इस मामले में जांच पड़ताल करने की मांग की. बता दें कि भूमिहीनों के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में सिनीडीह पंचायत के हनुमान नगर के समीप सैकड़ों की सँख्या में प्रधानमंत्री आवास बनाये गए. जिसे एक वर्ष के भीतर बनकर तैयार हो जाना था. लेकिन इसे कुव्यवस्था ही कहिए कि अभी तक आवास बन नही पाया है. प्रखण्ड कर्मियों एवं पंचायत के प्रतिनिधियों ने मिलीभगत कर आधे अधूरे आवास बनाकर आवास का रकम निकाल लिया गया है. 3 वर्ष बाद भी कई आवास में न तो दरवाजे लगाए गए हैं और न ही खिड़कियां लगाई गई है. कुछ में तो छत भी नही बना है. शेष आवास में ढलाई के बदले एडबेस्टर लगा दिया गया है, उसमें भी दरवाजे व खिड़कियां ग़ायब है. इस पूरे प्रकरण में स्थानीय मुखिया एवं तत्कालीन बीडीओ की भूमिका संदिग्ध है. 3-4 वर्ष बाद भी वास्तविक लाभुक अपने आवास से वंचित हैं उसके बाद भी इस मामले में प्रखण्ड के वर्तमान अधिकारियों द्वारा कोई जाँच पड़ताल नही किया जाना कई सवाल खड़ा करता है. बता दे कि आवास का निरीक्षण करने के मामले में आरटीआई आवेदन भी लगाया गया है लेकिन अब तक आवेदनकर्ता को आवास का निरीक्षण नही कराया गया है. मामले में जांच पड़ताल नहीं होने से जहाँ अधिकारियों पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है.
प्रधानमंत्री आवास घोटाला मामले में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्वीट कर कार्रवाई करने की मांग की
February 19, 2024
0
Tags

Post a Comment
0 Comments