Type Here to Get Search Results !

मेरे भाई और मुझे न्याय नही मिली तो करुँगी आत्मदाह जिसका जिम्मेदार आरक्षक अरुण कमलबंशी एवं पूरा प्रशाशन होगा – रजनी आंवडे

 



बिलासपुर - 21.02.2024 : प्रधान आरक्षक पर किए झूठा एफआईआर के मामले पर परिवार की महिलाए पहुंची एसपी कार्यालय बताई पूरा मामला एसपी साहब ने दिया दस दिन में कार्यवाही का आश्वाशन 

क्या है पूरा मामला............

सीएसपी. कार्यालय सिविल लाईन बिलासपुर  में पदस्थ आरक्षक अरुण कुमार कमलवंशी जो की एक शादीशुदा पुलिस कर्मचारी है के द्वारा, दिनांक 05/07/2022 को रात्रि लगभग 3:00 बजे संजय जोशी प्रधान आरक्षक ड्यूटी से अपने घर ग्राम परसदा वापस आया तो अरुण कमलवंशी को अपने घर में सरोज जोशी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, इसके संबंध में थाना सकरी में शिकायत की गई थी , एवं वहीं पर आरक्षक अरुण कमलवंशी, संजय जोशी की पत्नी सरोज जोशी  को थाना सकरी जिला बिलासपुर में लिखित आवेदन, कथन एवं सहमति पत्र एवं शपथपत्र देकर दूसरी पत्नी के रूप में रख लिया है, जिस घटना के बाद से आरक्षक अरुण कमलवंशी द्वारा प्राथी संजय जोशी को आए दिन मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है  इसके संबंध में प्राथी संजय जोशी ने कई बार लिखित आवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को किया है, परंतु आला पुलिस अधिकारीयो के संरक्षण में होने के कारण आज पर्यंत आरक्षक अरुण कमलवंशी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दिनांक 25/12/2023 को भी आरक्षक अरुण कमलवंशी, रात्रि लगभग 21:00 बजे सायरन लगी, सफेद कलर की कार में अपने 3 अन्य साथियों के साथ ग्राम परसदा, थाना सकरी, संजय जोशी के घर आकर, ग्राम परसदा के ही दो लड़के(राजा बंजारे एवं लव टंडन) प्राथी के घर पर रहते हैं, को पुछे की संजय जोशी कहां है उस को जान से मारूंगा कहते हुए अश्लील गाली गलौज किये उनके द्वारा यह कहने पर की भैया नहीं है ड्यूटी गए है, दोनों लड़कों को भी अश्लील गाली-गलौज करते हुए आगजनी, तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए जिसका वीडियो फुटेज एवं ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राथी के पास है. 


सी०सी०टीवी कैमरा से लिया गया रिकॉर्ड विडियो जिसमे आरक्षक अरुण कुमार कमलबंशी की पहचान हुई 

उसके बाद लगभग 12:00 बजे रात में आरक्षक अरुण कमलवंशी, प्राथी के रिश्तेदार  रिश्तेदार चुम्मन लाल नवरंगे को फोन करके अश्लील गाली गलौज कर, प्राथी संजय जोशी को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दिया जिसका आडियो रिकार्डिंग शिकायत पत्र के साथ संलग्न किया गया था उक्त घटना के बाद में थाना सकरी में अपराध पंजीबद हेतु शिकायत किया गया परंतु उनके द्वारा अपराध पंजीबद्ध नहीं किया गया, इसके उपरांत पूर्व सीएसपी कार्यालय सिविल लाईन बिलासपुर आरक्षक अरुण कमलवंशी रीडर का काम करता है, उक्त घटना के लगभग 1 महीने बाद जांच कर, आरक्षक अरुण कमलवंशी के खिलाफ दिनांक 30/01/2024 को FIR दर्ज तो की गई, परंतु आगजनी प्रकरण का धारा नहीं लगाया गया, उसके अलावा उसी दिन दिनांक 30/01/2024 को प्राथी संजय जोशी के खिलाफ भी झूठा FIR क्र. 129/2024 थाना सिविल लाईन बिलासपुर में दर्ज कराया गया, जिस दिनांक को प्राथी संजय जोशी पर आरोप लगाकर झूठा प्रकरण बनाया गया है उस दिन दिनांक 23/12/2023 को संजय जोशी अपने शासकीय कार्य से कोटा विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम अटेंड करने गया था, जिसके साक्षी प्रधान आरक्षक सुरेंद्र कुमार उईके भी है। संजय जोशी की परिवार के सदस्य माँ , बड़ी दीदी छोटी बहन उक्त मामले को लिखित में आवेदन बना कर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्तिथ हुए.

प्राथी के माँ बड़ी दीदी एवं छोटी बहन ने कहा की आज हमलोग पुलिस अधीक्षक महोदय जी के पास उक्त मामले को लेकर आई हूँ बार-बार विभाग द्वारा आरोपी आरक्षक अरुण कमलवंशी को आला अधिकारयो द्संवारा संरक्षण दिया जा रहा है, और उसके विपरीत प्रार्थी पर झूठा FIR दर्ज कर संजय जोशी को फंसाया जा रहा है। संजय जोशी की माँ ने कहा की  इससे पूर्व में भी आरक्षक अरुण कमलवंशी द्वारा मेरे बेटे के साथ कई बार मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दिया जा चुका है, बच्चे का अपहरण का प्रयास कर चुका है, एवं असामाजिक तत्वों द्वारा मेरे बेटे का पीछा भी करवाया जाता है, जिसके संबंध में मेरे बेटे द्वारा कई बार क्रमशः, थाना प्रभारी महोदय सकरी, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, एवं  पुलिस महानिरीक्षक महोदय को शिकायत पत्र दिया परंतु आज तक आरोपी आरक्षक अरुण कमलवंशी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके वजह से आरोपी आरक्षक अरुण कमलवंशी का हौसला बुलंद हो चुका है,


और अब वह खुलेआम मेरे बेटे का घर में आकर, जान से मारने की धमकी देकर मेरे बेटे के घर में तोड़फोड़ एवं आगजनी किया है, साथ ही साथ मेरे परिवार के सदस्यों को फोन करके खुल्ला धमकी देता है की मै अरुण कुमार कमलबंशी बोल रहा हूँ बहुत बड़ा गुंडा हूँ संजय जोशी मेरे हाथ से बच नहीं सकता और अभद्र भाषा से धमकी के हर शब्द में अभद्र गाली-गलोज का प्रयोग किया गया है हम सब पूरा परिवार दहशत में रहते है जब इतना सबूत और गवाह के बाद भी न्याय नहीं मिलेगा तो हम सब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकर ही आत्मदाह करेंगे जिसका जिम्मेदारआरक्षक अरुण कुमार कमलबंशी, सरोज जोशी एवं प्रशाशन और शासन होगा | 

25 दिसम्बर 2023 को रात्रि लगभग 09:00 बजे आरक्षक अरुण कुमार कमलबंशी की पहचान सी०सी०टीवी कैमरा से किया गया था 

गेट पर तोड़-फोड़ करने के बाद जलाया गया  गेट को उस वक्त तक इस स्थान पर सी०सी०टीवी केमरा नहीं था 
विडियो मोबाइल फ़ोन से रिकॉर्ड किया गया था  



26 दिसम्बर 2023 को  पुलिस महानिरक्षक महोदय बिलासपुर संभाग को पत्र दिया गया आवेदन की प्राप्ति . 

26 दिसम्बर 2023 को पुलिस अधीक्षक महोदय  बिलासपुर संभाग को पत्र दिया गया आवेदन की प्राप्ति . 

आरक्षक अरुण कमलवंशी द्वारा लगातार किया गया वारदात


(1) माह मार्च-अप्रैल 2022 को कथन लेने के बहाने CSP कार्यालय सिविल लाईन बुलाकर सरोज जोशी का मोबाइल नंबर लेना।

(2) दिनांक 05/07/2022 को रात्रि लगभग 03:00 बजे संजय जोशी के अनुपस्थिति में उसके घर आकर सरोज जोशी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया जाना।

(3) दिनांक 05/07/2022 को सुबह लगभग 10:00 बजे 8:10 लड़के लाकर संजय जोशी के घर ग्राम परसदा में मारपीट, गाली-गलौज एवं छीना झपटी करना।

(4) दिनांक 05/07/2022 को आरक्षक अरुण कमलवंशी द्वारा शादीशुदा पुलिस कर्मचारी होते हुए भी सरोज जोशी को अवैध रूप से दूसरी पत्नी के रूप में अपने साथ रखना।

(5) दिनांक 08/07/2022 को 6 वर्षीय बालक अर्पण जोशी का अपहरण का प्रयास करना।

(6) दिनांक 17/11/2022 को कुटुंब न्यायालय परिसर बिलासपुर में 8-10 गुंडे लगाकर संजय जोशी एवं चुम्मन लाल नवरंगे का पीछा कराया जाना।

(7) दिनांक 25/12/2023 को रात्रि लगभग 09:00 बजे तीन-चार लड़कों के साथ संजय जोशी के घर आकर तोड़फोड़, आगजनी, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देना।









Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad