ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने लेखक नारायण चंद्र मंडल द्वारा रचित पुस्तक " रक्तरंजित राजनीति " का किया विमोचन

राँची: 23:-02-2024  
मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में पत्रकार नारायण चंद्र मंडल की  पुस्तक" रक्तरंजित राजनीति " का विमोचन किया. यह पुस्तक कोयलांचल में हुए मजदूर आंदोलन और अलग राज्य के संघर्ष और शहादत पर आधारित है। झामुमो का गठन, एके रॉय, बिनोद बाबू और शिबू सोरेन के संयुक्त आंदोलन से कैसे माफिया, रंगदार, सूदखोरों से पीड़ित जनमानस को मुक्ति मिली, उन घटनाओं की लंबी फेहरिस्त है. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड  आंदोलन पर कई किताबें बाजार में है,लेकिन उनमें बड़ी बड़ी घटनाओं का ही जिक्र है. स्थानीय स्तर पर अनेक लोगोँ ने संघर्ष किया , शहादत दी लेकिन जानकारी के अभाव में किताबों में उन सभी पर बहुत कम लिखा गया है। नारायण चंद्र मंडल की पुस्तक इन कमियों  को दूर करती है. टुंडी विधायक सह सतारूढ़ दल सचेतक मथुरा महतो ने कहा कि इस पुस्तक में कई ऐसे आंदोलनों  और शहीदों के बारें में विस्तार से चर्चा है जिनके बारें में पहले शायद ही कभी लिखा गया है. खोरठा  लोक कलाकार, साहित्यकार एवं गीतकार विनय तिवारी ने कहा कि नारायण चन्द्र मंडल का प्रयास सराहनीय है. नई पीढ़ी को अपने जिले - राज्य का इतिहास की इससे जानकारी मिलेगी.  लेखक नारायण चंद्र मंडल ने बताया कि यह पुस्तक झारखंड आंदोलनकारियों को समर्पित है। उन्होंने विमोचन के लिए सीएम और विधायक के प्रति आभार जताया.
मौके पर  समाजसेवी दिलीप मंडल सुमित महतो इत्यादि लोग उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad