Type Here to Get Search Results !

दिल्ली में होने वाली यंग इंडिया रैली को झारखंड के मुख्यमंत्री ने दिया समर्थन

राँची: 23-02-2024
पिछले 10 सालों में शिक्षा– रोजगार के नाम पर मोदी सरकार ने केवल धोखा दिया है. झारखंड में लोहा, कोयला, जल –विद्युत प्राकृतिक संसाधनों को केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र को दे दिया गया लेकिन बहाली ठप है। मोदी सरकार का हमला केवल जनता के रोजी-रोटी तक ही सीमित नहीं है.आज लोकतंत्र संविधान, कोर्ट,चुनाव आयोग और अब तो संसद को भी सरकार के इशारे पर नचाया जा रहा है. भाजपा देश में धर्म,जाति, सांप्रदायिक,मंदिर– मस्जिद जैसे सवालों को चुनावी एजेंडा बनाते रही है .इस बार भी भाजपा पूरी कोशिश कर रही है. ताकि जनता के सवाल गौण हो जाए। देश में छात्र युवाओं के मुद्दे पर चुनाव हो इस लिहाज से देश भर के छात्र –युवाओं ने मोदी सरकार के 10 साल ,यंग इंडिया के 10 सवाल! जुमला नहीं जवाब दो, 10 साल का हिसाब दो नारे के साथ 28 फरवरी को जंतर मंतर दिल्ली में यंग इंडिया रैली आयोजित की है.
भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह,आइसा राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ, छुटुराम महतो ने मुख्यमंत्री को यंग इंडिया चार्टर सौंपा
आज झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से भाकपा माले विधायक विनोद सिंह,आइसा राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ एवम छुटूराम महतो ने  मुख्यमंत्री से मिलकर रैली को समर्थन देने एवम आगामी लोकसभा चुनाव में छात्र –युवाओं के एजेंडे पर इसके लिए यंग इंडिया चार्टर 2024 सौंपा. आज झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से भाकपा माले विधायक विनोद सिंह,आइसा राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ एवम छुटूराम महतो ने  मुख्यमंत्री से मिलकर रैली को समर्थन देने एवम आगामी लोकसभा चुनाव में छात्र –युवाओं के एजेंडे पर इसके लिए यंग इंडिया चार्टर 2024 सौंपा.
मुख्यमंत्री ने रैली का समर्थन दिया एवम उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में छात्र युवाओं का मुद्दा उनकी पार्टी का प्रमुख एजेंडा बनाएगी.मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को बचाने के लिए छात्र –नवजवानों को आगे आना जरूरी है. हम छात्र नौजवानों की लड़ाई के साथ है.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad