अंचल अधिकारी बाघमारा के लाख प्रयास के बावजूद भी भूमाफिया सरकारी जमीन को कब्जा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं. रीजनल अस्पताल डुमरा सामुदायिक भवन के सामने मुख्य मार्ग के समीप सरकारी जमीन में मार्केट के रूप में दर्जनों दुकान बनवाया जा रहा था. जिसकी शिकायत मिलने पर कुछ दिन पहले ही अंचल अधिकारी बाघमारा रवि भूषण प्रसाद मौके पर पहुंच कर अवैध निर्माण कार्य रुकवा थे. लेकिन भूमाफियाओं ने अंचलकर्मियों से मिलीभगत कर रातो रात ढलाई कार्य कर लिया. लोगों की माने तो बाघमारा अंचल के कुछ भ्रष्ट कर्मियों ने भू माफियाओं से मोटी रकम लेकर सरकारी जमीन को लूटने दे दिया. सूत्र बता रहे हैं कि भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लिए
कुछ भ्रष्ट कर्मियों से 25 लाख में डील की है. वही लगातार शिकायत मिलने के बावजूद भी अंचल अधिकारी के द्वारा भू माफियाओं पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है.
मामले को लेकर प्रखंड युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अजय महतो ने कहा कि उक्त जमीन पर कोर्ट में केस चल रहा है. उसके बावजूद भी निर्माण कार्य होना साफ साफ विभाग की लापरवाही को दर्शाता है. इतना ही नही बाघमारा अंचल अधिकारी के लापरवाही से बाघमारा में कई जगह करोड़ों की सरकारी जमीन को लूटा जा रहा है. आवेदन देने के बावजूद भी अंचल अधिकारी अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हुए हैं. इस मामले में अब तक किसी भी भूमाफिया को चिन्हित कर इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नही की गई है. भू माफिया सरकारी अधिकारी से मिलकर रातों रात काम करवा रहे हैं. जल्द ही पूरे मामले की शिकायत ईडी करूंगा.

Post a Comment
0 Comments