Type Here to Get Search Results !

मां अंबे आउटसोर्सिंग के परियोजना में अवैध मुहान से कोयला निकालने के दौरान चाल धंसने से तीन मजदूर हुए घायल.


धनबाद(कतरास): 22-02-2024
रामकनाली ओपी अंतर्गत  गुरुवार की सुबह  करीब 8 बजे मां अंबे आउटसोर्सिंग परियोजना में अवैध रूप से कोयला निकालने के दौरान चाल धंसने से तीन मजदूर घायल हो गए.जबकि एक मजदूर के दबाने की आशंका जताई जा रही थी. घटना के बाद वहाँ अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और काफी संख्या में लोग वहाँ जुट गये. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायल मजदूरों को निकाल कर इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम ले गए.जहाँ एक मजदूर की स्थिति गंभीर थी जिसे धनबाद रेफर कर दिया गया.सुचना पाकर परियोजना स्थल पर सीआईएस एफ व रामकानली ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. और घटना की जांच पड़ताल करने लगी.
घायल मजदूरों में एक मजदूर रामकनाली नया बस्ती का रहने वाला नेपला भुइया  जिसके बायाँ पैर का घुटने के नीचे का हिस्सा चूर हो और हाथ में भी चोट थी जिसे  धनबाद रेफर कर दिया गया था. वही दूसरा मजदूर जो रामकानली पानी टंकी का रहने वाला गौतम बाउरी है जिसके सिर व हाथ में गंभीर  चोट लगी थी जिसका इलाज निचितपुर अस्पताल में चल रहा है. तीसरा मजदूर सलानपुर का रहने वाला पौचा बताया जा रहा है जिसे आशिक चोटे आई थी.  सभी मजदूर साइकिल से कोयला ढोकर ईट भट्टा में सप्लाई देकर अपना जीवन यापन  चलते थे.
जीएम ने घटना से किया इनकार.
बीसीसीएल एरिया 4 के जीएम  एमएस दूत से जब घटना की जानकारी ली गई तो उन्होंने घटना से इनकार करते हुए कहा कि मेरे अधिकारियों ने अभी तक इसकी सूचना नहीं दी है इसलिए मुझे इसकी जानकारी नहीं है.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad