कौशांबी (उत्तर प्रदेश) : 12.02.2024/ डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद, बेरोजगार, बेसहारा, विधवा, लाचार, तलाकशुदा माताओं, बहनों को निशुल्क स्वयं सहायता समूह में जोड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए स्वरोजगार क्रांति योजना संचालित कर रही है. इसके तहत संस्थान के ग्राम पंचायत, कॉर्डिनेटर एवं सुपरवाइजर को 60 दिवसीय ऑनलाईन प्रशिक्षण में दिनांक -11/02/2024 एवं 12/02/2024 को जिला - कौशांबी उत्तर प्रदेश के सदस्य के सक्रिय ग्राम पंचायत कॉर्डिनेटर एवं सुपरवाइजर लगभग 210 से ज्यादा की संख्या जुड़ें संग डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक सह महानिदेशक दुलाल मुखर्जी जी के द्वारा संस्था की सम्पूर्ण जानकारी दी गई . जिसमें कॉर्डिनेटर एवं सुपरवाइजर को अपने क्षेत्र में लोगों के साथ संपर्क स्थापित करने , क्षेत्र का विकास करने,

योजनाओं से जुड़ी महत्त्वपूर्ण व विस्तृत जानकारी दी गई तथा साथ ही साथ ऐसे माहौल से परिचित होने का अवसर प्रदान करना है जहाँ नए कौशल का विकास हो. साथ ही साथ संस्था द्वारा संचालित स्व: रोजगार क्रांति योजना को सटीक तरीके से संचालित करने हेतु संस्था द्वारा एस ई आर एस प्रॉजेक्ट नाम से मोबाइल एप्लीकेशन एवं पोर्टल जारी किया गया है जिसमे सभी सुपरवाइजर को अपना-अपना क्षेत्रों के अनुसार आईडी पासवर्ड दिया जायेगा जिसमे पोर्टल एवं मोबाइल एप्लीकेशन में स्वयं सहायता समूह एवं सेंटर के मैनेजमेंट को अपडेट किया जाना है जिसकी सम्पूर्ण जानकारी प्रशिक्षण में दिया गया प्रशिक्षक के रूप में संस्थान के महानिदेशक दुलाल मुखर्जी, सचिव विक्रम वत्स शामिल रहें।
Post a Comment
0 Comments