ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group
ads banner

अधिकारियों के संरक्षण में भू माफिया कर रहे हैं सरकारी जमीन पर कब्जा

धनबाद(बाघमारा): 11-02-2024
बाघमारा अंचल कार्यालय से तकरीबन 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित डूमरा अस्पताल सामुदायिक भवन के समीप मुख्य मार्ग के किनारे स्थित सरकारी ज़मीन पर भूमाफिया अपनी गिद्ध दृष्टि गाड़े हुए हैं. यही नही इसके अलावे भी बाघमारा के कई जगहों में इन दिनों सरकारी जमीनों की लूट तथा सरकारी जमीन की अवैध खरीद फरोख्त का कारोबार जोरों से चल रहा है. जिला प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण में  सरकारी जमीनों की लूट खसोट लगातार जारी है. सूत्र बताते हैं कि भू माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ गया है कि जो इनके खिलाफ शिकायत करने की जुर्रत करते हैं उनके साथ मारपीट की जाती है तथा झूठे केस मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी जाती है.
युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ने धनबाद उपायुक्त को पत्र लिख भू-माफियाओं पर कार्रवाई करने की मांग की
बाघमारा प्रखण्ड युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अजय महतो ने भू माफियाओं के खिलाफ खुलकर आवाज उठाया है. उन्होंने इस संबंध में धनबाद उपायुक्त को ऑनलाइन शिकायत करते हुए बताया कि बाघमारा अंचल के हल्का 10 अंतर्गत डूमरा अस्पताल समुदायिक भवन के समीप एवं बड़ा पाण्डेयडीह मौजा के सरकारी जमीन में भू-माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर खरीद बिक्री की जा रही है तथा दुकान, मार्केट व घर बनाया जा रहा है. अंचल अधिकारी ने उक्त स्थल का निरीक्षण भी किया है लेकिन अब तक किसी भी भूमाफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी अधिकारियों के संरक्षण में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कार्य लगातार जारी है. इस मामले में अजय महतो ने भू-माफियाओं की शिनाख्त कर भूमाफियाओं पर विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT

Happy Diwali 🪔

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT