ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group
ads banner

महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर कतरास में हुआ महिला सम्मेलन का आयोजन

धनबाद(कतरास): 11-02-2024
रविवार को माहुरी समाज भवन पचगढ़ी में महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर एक महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता बाघमारा विधायक ढुलु महतो की धर्मपत्नी श्री मति सावित्री देवी ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह उपस्थित हुई. शारदा सिंह, सावित्री देवी एवं नंदा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया. शायराना अंदाज में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कार्यक्रम की नेतृत्व कर्ता जानकी देवी ने कहा कि "बिजली चमकती है तो आकाश बदल देती है, आंधी उठती है तो दिन-रात बदल देती है, जब गरजती है नारी तो इतिहास बदल देती है. 
जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, सावित्री देवी सहित कई महिलाओं ने रखे अपने विचार
इसके बाद मुख्य वक्ता श्री मति नंदा सिंह ने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व सुरक्षा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए नारी शक्ति की विवेचना की. शारदा सिंह ने देश मे आधी आबादी के नाम से जाने जानी वाली महिलाओं के शिक्षा और रोजगार पर विशेष चर्चा किया तथा महिलाओं का उत्थान और विकास कैसे हो इस पर जोर दिया. वहीं सावित्री देवी ने वर्तमान सरकार पर महिलाओं को नजरअंदाज करने और महिलाओं के रोजगार, शिक्षा तथा सुरक्षा का ध्यान न रखने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं को उसका हक और अधिकार नही मिल रहा है. आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं की समस्याओं पर वर्तमान सरकार खामोश है. कार्यक्रम का नेतृत्व तथा संचालन जानकी देवी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन बसंती देवी ने किया.
कार्यक्रम में अर्चना सेठ, डॉ मधुमाला, निरुपमा देवी, कंचन चौरसिया, सोनिका वर्मा, प्रेमलता देवी, संजू देवी, रीता प्रसाद, बसंती देवी, रेखा देवी, आरती देवी, मालती देवी, जयंती देवी, सुभद्रा देवी आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT

Happy Diwali 🪔

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT