ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group
ads banner

सिनीडीह पंचायत में बने प्रधानमंत्री आवास के घोटालों में छिपी है एक से बढ़कर एक कहानी, अधूरे आवास बनाकर लाभुकों ने निकाल ली प्रधानमंत्री आवास की पूरी राशि



धनबाद(सिनीडीह):  12-02-2024  
बाघमारा प्रखंड अंतर्गत सिनीडीह पंचायत में भूमिहीनों के लिए बनाये गए प्रधानमंत्री आवास के घोटाले में एक से बढ़कर एक कहानी छिपी हुई है. भ्रष्टाचार से जुड़े इस मामले में एक और सनसनीखेज बात सामने आ रही है. आवास का पूर्ण रूप से निर्माण भी नहीं हुआ है और लाभुकों ने आवास की पूरी राशि अर्थात 1 लाख 20 हजार रूपया निकासी कर लिया है. बात यहीं खत्म नहीं होती है. दस्तावेजों के रिकॉर्ड के अनुसार बात करें तो कागजों में सभी आवास का पक्का निर्माण हो चुका है. प्रखण्ड कार्यालय द्वारा वेबसाइट में जो दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड किए गए हैं उसमें आवास को पूर्ण रूप से निर्माण दिखाया गया है. जबकि हकीकत यह है कि कई आवास में केवल चारों ओर से दीवार उठा है. कमरे में खड़ा होकर ऊपर की ओर देखें तो केवल आसमान दिखाई देता है. अर्थात छत भी नही बनाया गया है. यही नहीं कई आवास में ढलाई छत के बदले एडबेस्टर का प्रयोग किया गया है.  और किसी भी आवास में दरवाजा व खिड़की नही लगाया गया है. दस्तावेजों के अनुसार वर्ष 2019-20 की योजना में शुरू किया गया यह निर्माण कार्य 2021 में बनकर तैयार हो गया है. इस कार्य मे बाघमारा के तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी का कार्यशैली भी जाँच के दायरे में आता है. सवाल यह उठता है कि क्या तत्कालीन अधिकारियों ने बिना भौतिक निरीक्षण किये ही आवास के राशि की तीनो क़िस्त लाभुक के खाते में भेज दिया अथवा अधिकारियों ने जाँच पड़ताल में लापरवाही किया.  शिकायतकर्ताओं, दस्तावेजों और स्थानीय लोगों की माने तो अपूर्ण आवास बनाकर सिनीडीह पंचायत के प्रतिनिधियों एवं प्रखण्ड के अधिकारियों के मिलीभगत से सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया है. बता दें कि इस आवास घोटाले में छिपी हुई हर एक सच को रांची एक्सप्रेस लगातार अपने पाठकों के सामने ला रहा है. यह अलग बात है कि अभी तक इस मामले में कोई जाँच पड़ताल नही हो सकी है. जिसके कारण आसपास के लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश फैल रहा है. वहीं वर्तमान बाघमारा बीडीओ डॉ सुषमा आनंद के संज्ञान में मामला आने के बावजूद भी अभी तक किसी प्रकार का जाँच पड़ताल नही किये जाने से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चायें हो रही है.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT

Happy Diwali 🪔

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT