Type Here to Get Search Results !

पिटवाटर पानी सप्लाई नहीं करने पर जोगता नागरिक समिति ने दिया धरना

धनबाद(कतरास): 19-02-2024
मोदीडीह, जोगता, सिजुआ, पुराना श्याम बाजार, नया श्याम बाजार आदि सभी क्षेत्रों में पिट वाटर पानी सप्लाई नही करने पर जोगता नागरिक समिति के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने मोदीडीह 12 नम्बर डंप में जोरदार धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान ट्रांसपोटिंग का कार्य पूरी तरह ठप्प रहा. धरना का नेतृत्व कर रहे जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा उर्फ पलटू ने बताया कि क्षेत्र में पिट वाटर पानी की समस्या कई दिनों से है. इस संबंध मे मोदीडीह कोलियरी, कनकनी कोलियरी क्षेत्र संख्या 5 के पदाधिकारियों से कई बार पत्राचार कर समस्या को दूर करने का आग्रह किया गया था. लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया. उसी के विरोध में कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया. उन्होंने कहा कि धरने के दौरान परियोजना पदाधिकारी से सकारात्मक वार्ता हुई है. एक महीना के भीतर पानी की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया है. पूछने पर कहा कि यदि कंपनी प्रबंधन बाद में वादा खिलाफी करती है तो फिर से अनिश्चितकालीन अवधि के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी का चक्का जाम कर दिया जाएगा. धरना मे मुख्य रूप से जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा, सुरेश महतो, मनोज महतो, जसीम अन्सारी, पप्पू सहाय, मुकेश गुप्ता, मंगल चौहान, निर्मल कुमार निषाद, दिनेश पासवान, प्रदीप हरी, मन्नु महतो, हसीब खान, असगर मियां, राहुल चौहान, आजाद अन्सारी, बिन्दवा देबी, सुमित्रा देवी, सान्ती देवी, रिना देवी,सिता देवी, अरमान मलीक, श्री धर पान्डे, संतोष पासवान, अजय चौहान, बिभा देवी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad