34 वे राष्ट्रीय खेल घोटाला की जाँच वाली याचिका पर शिकायतकर्ता पंकज कुमार यादव को सीबीआई कोर्ट ने समन भेज कर 14 मार्च को गवाही के लिए बुलाया था. पंकज यादव ने गुरुवार को सीबीआई कोर्ट में उपस्थिति दर्ज कराई. 14 वे राष्ट्रीय खेल में हुए स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के निर्माण व स्पोर्ट्स उपकरण खरीदी में हुए भ्रस्टाचार का आरोप लगाते हुए सेण्टर फॉर आरटीआई के अध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी .पंकज यादव के साथ साथ सूर्य सिंह बेसरा व शुशील कुमार ने भी अलग अलग याचिका दायर करते हुए राष्ट्रीय खेल घोटाले में जाँच की मांग की थी जिसपर संयुक्त रूप से सुनवाई करते हुए झारखण्ड हाई कोर्ट ने मामले की जाँच सीबीआई से कराने का आदेश दे दिया.
खेल घोटाले में ओलम्पिक संघ के पूर्व अध्यक्ष आरके आनंद, मधुकांत पाठक, एमएस हासमी समेत अन्य को आरोपी बनाया गया था. सीबीआई जाँच से पहले इस मामले की जाँच एसीबी कर रही थी. कोर्ट ने जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान जाँच में देरी को लेकर एसीबी को भी फटकार लगायी थी. सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल करने की बात कही है. शिकायतकर्ता ने कहा कि मैं सीबीआई की जाँच और क्लोज़र रिपोर्ट से सहमत नहीं हूँ .पंकज ने आरोप लगाया कि सीबीआई ने विधानसभा कमिटी की रिपोर्ट तथा विजिलेंस जाँच को नजरअंदाज किया है जिसमे प्रथम दृष्टया में भ्रस्टाचार ,अनियमितता की बात कही गयी है .हम जल्द ही इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में प्रोटेस्ट पिटीशन फाइल करेंगे.




Post a Comment
0 Comments