रेलवे भर्ती बोर्ड रांची ने विगत तीन वर्षों(2020 से 2023) से रेलवे में किसी भी पद पर कोई वैकेंसी नही निकाली है. इस बात का खुलासा स्वयं रेलवे भर्ती बोर्ड राँची ने एक आरटीआई के जवाब में किया है.
दरअसल आरटीआई कार्यकर्ता सुरेंद्र पाण्डेय ने इस संबंध में आरटीआई फ़ाइल करते हुए रेलवे भर्ती बोर्ड राँची से 3 वर्षो में निकाले गए रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन का ब्यौरा मांगा था. आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया कि 22 फरवरी 2024 को एक आनलाइन आवेदन रेलवे भर्ती बोर्ड रांची को दिया था. 5 मार्च 2024 को रेलवे भर्ती बोर्ड रांची ने जवाब देते हुए बताया कि उक्त अवधि के दौरान कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि अन्य रेलवे भर्ती बोर्ड से भी आरटीआई के जरिये जानकारी मांगी गई है.




Post a Comment
0 Comments