ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

अभिभावकों की लगातार शिकायत के बाद स्कूल के दोनों शिक्षकों पर गिरा गाज.जिला शिक्षा अधीक्षक धनबाद ने प्रधानाध्यापक व शिक्षिका को स्कूल से हटाने का आदेश दिया

धनबाद(कतरास): 05-03-2024
नया प्राथमिक विद्यालय लकड़का नंबर पांच में जिला शिक्षा विभाग ने एक बार फिर कारवाई का डंडा चलाया है. जिसमें प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कतरास के जांच रिपोर्ट के अनुसार जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी धनबाद ने स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रदीप पासवान एवं शिक्षिका सरिता शर्मा को स्कूल से हटाने का आदेश जारी कर दिया है. इस संबंध में बीईओ अशोक पाल ने बताया कि आसपास के लोगों एवं अभिभावकों के द्वारा स्कूल में कई प्रकार की गड़बड़ियों की जानकारी मिल रही थी. शिकायत के आधार पर पूरे मामले की तहकीकात की गई. इसके बाद जांच रिपोर्ट जिला के वरीय अधिकारी को दे दिया गया. जांच रिपोर्ट के आधार पर धनबाद डीएसई ने स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रदीप पासवान वह शिक्षिका सरिता शर्मा पर को स्कूल से हटाने का आदेश दिया है. कार्रवाई करते हुए प्रदीप पासवान को अपने मूल विद्यालय मध्य विद्यालय महावीर अंगारपथरा में तथा सरिता शर्मा को प्राथमिक विद्यालय लकड़का छाताबाद में योगदान देने का आदेश जारी किया है. वहीं नया प्राथमिक विद्यालय लकड़का नम्बर 5 में अन्य विद्यालय से 2 शिक्षकों को योगदान देने का आदेश दिया गया है. बता दे कि स्कूल के प्रधानाध्यापक पर स्कूल विभिन्न मदों के लिए आये फंड के राशि का गड़बड़ी करने एवं वास्तविक संख्या से अधिक संख्या में बच्चों की हाजिरी बनाकर मध्यान्ह मिल में गड़बड़ी करने का आरोप लगा था जिसे दैनिक समाचार पत्र राँची एक्सप्रेस ने प्रमुखता से छापा था. जानकारी हो कि कुछ वर्ष पूर्व भी इसी स्कूल में विशेष आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र योजना में गड़बड़ी करने के मामले में आरटीआई कार्यकर्ता अरबिन्द सिन्हा के शिकायत पर स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित अन्य अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई हुई थी.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad