Type Here to Get Search Results !

टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो मजदूर नेता के.बी.सहाय से मिलने पहुँचे, राजनीति पर की चर्चा

धनबाद(जोगता): 29-03-2024
टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो जोगता स्थित मजदूर नेता के.बी. सहाय के आवास पहुँचे. दोनों के बीच लगभग 1 घण्टा वर्तमान राजनीती पर चर्चा हुई. मजदूर नेता सहाय नें कहा की अगर लोक सभा चुनाव मे मथुरा बाबु गिरिडीह से चुनाव लड़ते है तो हर वर्ग के लोगो का समर्थन उनको मिलेगा और लोग राजनीति से उपर उठकर अपना वोट मथुरा बाबु को देंगे. यहाँ के लोग भारी मतो से विजयी बनाकर उन्हें दिल्ली भेजनें का काम करेंगे. इसके बाद श्री महतो जोगता के आसपास के क्षेत्रों में भी दौरा किये और कई लोगों से मिले.मौके पर मनोज महतो, बसंत महतो पप्पु सहाय, छोटे सहाय, तस्नीम अहमद, परमेश्वर साव, पप्पु अंसारी जुगनू, अजीत सिंह, नारायण साव आदि लोग मौजूद थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad