बाघमारा थाना अंतर्गत भीमकनाली स्थित तीन बीसीसीएल क्वार्टरों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा बीती रात नगदी सहित लगभग लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया गया. सुबह जब पड़ोसियों की नींद खुली तो बंद आवासों का ताला टूटा देख स्थानीय पुलिस को खबर किया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची. लोगों ने पुलिस को बताया कि भुक्तभोगी मंगल सिंह तथा मुनेश्वर मोहली अपने आवास में ताला बंद कर होली से पूर्व परिवार सहित अपने अपने गांव गया हुआ है. जब तक वे लोग वापस नहीं आ जाते है तब तक चोरी हुए सामानों की जानकारी नहीं मिल सकती है. वहीं तीसरा भुक्तभोगी भगवान सिंह ने बताया कि आवास से थोड़ी दूर एक कमरा बनाये है. उक्त कमरे का ताला तोड़ चोरों ने दस हजार रुपये नगदी के अलावे सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिया. भगवान सिंह ने चोरी हुए सामानों की कीमत तीन लाख रुपये बताया है। इधर एक साथ तीन आवासों में चोरी की घटना के बाद से कालोनीवासियों में भय का माहौल बना गया है. लोगों ने पुलिस पर भड़ास निकालते हुए कहा कि पुलिस कालोनी में कभी गश्ती तक नहीं करती है. यदि प्रशासन ने चोरी की घटना को गंभीरता से नही लिया तो आगे इस प्रकार की घटना और भी बढ़ सकती है.
चोरों ने भीमकनाली के तीन क्वार्टरों में ताला तोड़कर लाखों की चोरी की
March 31, 2024
0
Tags

Post a Comment
0 Comments