दशकों पहले बिना टंकी के बने आधे अधूरे शौचालय का 15 अप्रैल तक पूर्ण निर्माण करने का आदेश देने के मामले में नया प्राथमिक विद्यालय लकड़का नंबर पांच के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सचिव सूर्यदेव महाराज ने कहा कि यह कार्रवाई बदले की दुर्भावना से ग्रस्त होकर की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 7 बार हुए चुनावों में उक्त शौचालय का रिपोर्ट विभाग द्वारा पॉजिटिव पाया गया था. लेकिन 6 महीना पहले सहायक अध्यापिका के द्वारा जब स्कूल में लूट खसोट का मामला उठाया गया और स्कूल फण्ड की राशि लूट का आम सभा कर हिसाब किताब मांगा गया तो अचानक से 17 साल पहले बने शौचालय में आज अनियमितता दिखने लगा. जबकि 17 साल पहले जेई लूकमन अंसारी के निर्देशानुसार निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए ग्राम शिक्षा समिति की देख रेख में उक्त भवन व शौचालय का निर्माण कराया गया. जिसका निरीक्षण तत्कालीन बीईओ अनिल कुमार सिन्हा के द्वारा किया जाता रहा. कहा कि पूर्व प्रभारी प्रदीप पासवान के द्वारा 50 हजार की अनुदान राशि में किये गए घोटाले एवं वास्तविक संख्या से अधिक सँख्या में हाजिरी बनाकर मिड डे मील की राशि हड़पा गया है. जिसका आम सभा कर हिसाब किताब नही दिया जा रहा हैं. इन पर जाँच होना चाहिए. विभाग द्वारा पूर्व प्रभारी प्रदीप पासवान को बचाने एवं उसके कार्यो पर पर्दा डालने के लिए अनर्गल आरोप प्रत्यारोप कर सहायक शिक्षिका को वहाँ से हटा दिया गया है. पूर्व प्रभारी के कृत्यों को छिपाने के लिए मामले में नया मोड़ देने का कोशिश किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व प्रभारी प्रदीप पासवान पर लगाये गए आरोपों की जाँच होनी चाहिए. अनुदान राशि के खर्च का आमसभा कर हिसाब किताब देना चाहिए. लेकिन अधिकारी भी इसमे दिलचस्पी नही ले रहे हैं.
पूर्व प्रभारी को बचाने एवं बदले की दुर्भावना से ग्रस्त होकर मुझ पर कार्रवाई की जा रही है- सूर्यदेव महाराज
March 15, 2024
0
Tags




Post a Comment
0 Comments