ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

ग्राम स्वराज अभियान का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी रहा, वृद्धा ने सुनाई आप बीती

धनबाद(बाघमारा): 15-03-2024
जमीन संबंधी ऑनलाइन त्रुटि, जमीन का मोटेशन और लगान रसीद कटवाने जैसे मामलों को लेकर ग्राम स्वराज अभियान का धरना लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. संस्था के संस्थापक जगत महतो ने बताया कि अंचल अधिकारी एवम अंचल निरीक्षक ने रैयतों का जमीन संबंधी ऑनलाइन प्रविष्टि और सुधार के कार्य में त्वरित निष्पादन करने के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों एवम ऑपरेटर को निर्देश दिया है लेकिन अभी सभी मामलों का निष्पादन नही हुआ है. धरना में बिलबेड़ा से आये वृद्ध नागरिक युगल किशोर सिंह ने बताया कि उसने 1992 में जमीन खरीदी थी, म्युटेशन कराने के बाद 2017 तक ऑफलाइन रशीद कटा. लेकिन अभी मेरा जमीन ऑनलाइन पंजी 2 में नही चढ़ा है. जिसके कारण लगान रशीद भी नही कट रहा है. उन्होंने दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि ऑनलाईन में चढ़ाने के लिए कई बार अंचल कार्यालय व उपायुक्त कार्यालय के चक्कर लगाए हैं. लेकिन अब तक काम नही हुआ है. वृद्धा ने अपने आंसुओं को छिपाते हुए कहा कि अब ठीक से चला भी नही जाता है लेकिन अंचल कार्यालय की लापरवाही व उदासीनता के कारण अपने जमीन को ऑनलाइन प्रविष्टि कराने के लिए मजबूरी वश धरना में बैठना पड़ रहा है. उन्होंने एवं अन्य लोगो ने अंचल कार्यालय को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जबतक जमीन संबंधी त्रुटि का ऑनलाइन प्रविष्टि एवम सुधार का कार्य नहीं हो जाता है, तब तक हमलोग नियमित रूप से कार्य अवधि तक धरना में बैठेंगे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT