ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

LOKSABHA ELECTION 2024 : 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल से शुरू, 4 जून को परिणाम…जानिए कौन सा चरण किस दिन !

Lok Sabha Election 2024 Date Live : 
543 सीटों के लिए लोकसभा का चुनाव सात चरणों में होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण का आगाज होगा और सातों चरण के मतदान के बाद 4 जून को चुनावी नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा 26 अप्रैल को दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ में मतदान होगा।

19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 102 सीटों पर होगा मतदान
अरुणाचल में 19 अप्रैल को चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे

अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को विधानसभा के चुनाव होंगे. चुनावों के नतीजे 4 जून 2024 के दिन आएंगे.

मुफ्त घोषणाएं 100 फीसदी रोकेंगे
सभी राज्यों में एजेंसियों के साथ मीटिंग की है, दिल्ली में भी तुरंत बैठक करने वाले हैं। जो मुफ्त घोषणाएं, कैश, शराब जैसी शिकायतें हैं, उन्हें 100 फीसदी रोका जाए।

 चुनावों में नहीं होने देंगे बाहुबल का इस्तेमाल, बोले सीईसी

सीईसी राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दागी उम्मीदवारों को अपने बारे में अखबारों में बताना होगा. चुनाव में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. निष्पक्ष और हिंसामुक्त चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है. पैसा, शराब और गिफ्ट नहीं बंटने देंगे. उन्होंने कहा कि 12 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग पैनी नजर रखेगा. उन्होंने कहा कि चुनावों में बाहुबल का इस्तेमाल नहीं होने देंगे.

284 पॉलिटिकल पार्टी को किया डिलिस्टेड और 253 को इनएक्टिव- चुनाव आयोग

राजनीतिक दलों पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है. 537 रजिस्टर्ड पॉलिटिकल पार्टी पर हमने काम किया है. इनमें से 284 को लिस्ट से बाहर निकाला है और 253 को इनएक्टिव किया है. ये अलग-अलग तरह की सुविधाएं लेते हुए पॉलिटिकल पार्टी के माहौल को खराब कर रहे थे.

26 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

26 विधानसभा पर उपचुनाव होना है. बिहार, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र झारखंड, हिमाचल, राजस्थान, तमिलनाडु में उपचुनाव होना है. सभी 26 विधानसभा पर उपचुनाव होगा.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT