Type Here to Get Search Results !

टावर से बैटरी चोरी कर ले जा रहे 3 चोरों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा, जेल भेजने की हो रही तैयारी

धनबाद(कतरास): 05-04-2024
मधुबन थाना के धर्माबांध ओपी अंतर्गत नीचे देवघर बस्ती के पास लगे टावर से बैटरी चोरी कर ले जा रहे चोरों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया एवं बैटरी सहित कई अन्य सामान बरामद कर लिए. इस संबंध में एसडीपीओ कार्यालय सिजुआ में पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि शुक्रवार को करीब 12:20 बजे गुप्त सूचना मिली कि नीचे देवघर बस्ती में हुलास रवानी के घर के पास लगे टावर से कुछ लोग बैटरी चोरी खोल रहे हैं. उक्त सूचना के आधार पर तत्काल एक टीम का गठन कर उक्त स्थान में भेजा गया. नीचे देवघर बस्ती में हुलास रवानी के घर के पास पुलिस के गाड़ी पहुंचते ही जाइलो  गाड़ी (जेएच 10 वाई 6429) में बैठे व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस बलों ने भाग रहे तीनों व्यक्तियों को खदेड़कर पकड़ लिया. 
वाहन की जांच की तो उसमें काले रंग के चार बैटरी, एक रेक्टिफायर, सब्बल, रस्सी एवं चार कीपैड एवं एक स्मार्टवमोबाइल फोन पाया गया.  पूछताछ करने पर चोरों ने बताया कि वे लोग धनबाद में अलग-अलग जगह पर इस तरह की घटनाओं को पहले भी अंजाम दे चुके हैं. गिरफ्तार किए गए चोरों का नाम राजू मिश्रा(35वर्ष) पिता बिरेन्द्र मिश्रा, बिट्टू गुप्ता(38वर्ष) पिता संजय गुप्ता, गौतम सिंह(28वर्ष) पिता स्व० सिमेशन सिंह,  सभी धनसार धनबाद के रहने वाले बताये जा रहे हैं. छापेमारी दल में धर्माबांध ओपी प्रभारी कमलेश कुमार, मुकेष कुमार गुप्ता व नैनानंद कुमार शामिल थे. पुलिस ने बताया कि मामले में कांड सँख्या- 28/24 दिनाँक 05-04-2024 धारा 379, 411, 34 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों को न्यायालय भेजने की तैयारी की जा रही है.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad