Type Here to Get Search Results !

ईद व रामनवमी को लेकर कतरास थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

धनबाद(कतरास): 05-04-2024
शुक्रवार को कतरास थाना में ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने डीएसपी आनंद ज्योति मिंज एवं थानेदार असित कुमार सिंह को शाल ओढाकर सम्मानित किया.
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बाघमारा डीएसपी आनंद ज्योति मिंज ने कहा कि कतरास के लोग एक परिवार के सदस्य की तरह हैं. पर्व त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सभी पुलिस प्रशासन का सहयोग करें. रामनवमी और ईद पूरे शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा. 
कतरास थानेदार असित कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा. रामनवमी के अखाड़े में खतरनाक खेलों पर प्रतिबंध रहेगा. बड़ा डीजे नही बजाया जाएगा. निर्धारित समय पर अखाड़ा का खेल समाप्त करनी होगी. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी. शांति भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. मौके पर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता देवीलाल सोरेन, नगर निगम अधिकारी प्रदीप कुमार, रणधीर ठाकुर, पूर्व पार्षद हरिप्रसाद अग्रवाल, विहिप नेता कमलेश सिंह, जावेद रजा, मुन्ना सिद्दीकी, प्रिंस शर्मा, प्रभात मिश्रा, एतराम कुरेशी, उदय वर्मा, अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह, बबलू बर्मन, मो अफसर उर्फ छोटू, एनुल हक, दिलीप दसौंधी, उदय वर्मा आदि उपस्थित थे. संचालन मो शहाबुद्दीन ने की.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad