Type Here to Get Search Results !

रामकनाली ओपी में ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, लोगों ने अवैध शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की

धनबाद(कतरास): 05-04-2024
रामनवमी व ईद को लेकर रामकनाली ओपी में ओपी प्रभारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में सलानपुर अखाड़ा दल के दर्जनों सदस्य शामिल हुए. वक्ताओं ने शांतिपूर्ण रूप से रामनवमी और ईद मनाने पर जोर दिया. कहा कि क्षेत्र में चल रहे शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए ताकि पूजा में किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की परेशानी न उत्पन्न हो. बैठक में राजेन्द्र प्रसाद राजा ने रामकनाली ओपी अंतर्गत ग्रीन पार्क में असामाजिक तत्वों के द्वारा मूर्ति तोड़े जाने का मुद्दा उठाया, मुखिया निरंजन गोप ने ओपी प्रभारी से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने एवं उस पर कार्रवाई करने की मांग की. झिंझिपहाडी मुखिया प्रतिनिधि गणेश महतो ने पूर्ण रूप से अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने का आग्रह किया. 
बैठक को संबोधित करते हुए रामकनाली ओपी प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर ने बताया कि जिला प्रशासन की गाइडलाइंस के अनुसार इस बार अखाड़ा में बड़ा डीजे बजाने पर सख्त प्रतिबंध है. इसके साथ ही आग और ट्यूबलाइट का खेल को भी प्रतिबंधित किया गया है. वहीं बैठक में उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि स्थानीय लोग सहयोग करे तो क्षेत्र में पूर्ण रूप से शराबबंदी भी की जाएगी और अपराधियों को जेल भी भेजा जाएगा. बैठक में रामकनाली ओपी प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर, एसआई भीमलाल पासवान, एसआई प्रदीप लकड़ा, एसआई विश्वनाथ उरांव, वार्ड 4 के निवर्तमान पार्षद छोटु सिंह, झिंझिपहाडी मुखिया प्रतिनिधि गणेश महतो, पूर्व मुखिया सुरेश महतो, जमुआटाँड़ मुखिया निरंजन गोप, झामुमो नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा, राजद नेता विनय पासवान, पसंस प्रतिनिधि अर्जुन महतो, अभय महतो, सुशील सिंह एवं दर्जनों लोग उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad