धनबाद रेल मंडल के अन्तर्गत लिलोरी मंदिर, कतरास के निकट संकीर्ण बरेलवे फाटक में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए कतरास की समाजसेविका डॉ० मधुमाला ने धनबाद डीआरएम को पत्र लिखा. मधुमाला ने संकीर्ण फाटक का चौड़ीकरण करने की मांग की है. दिए गए उन्होंने लिखा है कि धनबाद रेल मंडल के अन्तर्गत लिलोरी मंदिर के निकट स्थित उक्त रेलवे फाटक संख्या-3Spl/3spt का चौड़ाई बहुत ही कम है. रेलवे फाटक संकीर्ण होने से कार, बस, ट्रक एवं अन्य वाहनों की कतार बहुत ही लंबी हो जाती है, जिससे जाम लग जाती है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है.
ये मार्ग धनबाद से बोकारो तथा धनबाद से रांची जाने का मुख्य मार्ग है. बहुत सारे शैक्षणिक संस्थानों में जाने वाले लोग इस रास्ते से होकर जाते हैं. जाम रहने के कारण कई छात्रों का परीक्षा भी छुट जाता है. मरीज कार्पोरेट हॉस्पिटल में जाने के लिए इसी रास्ते को प्रयोग करते हैं. लेकिन रेलवे फाटक संकीर्ण होने के कारण जाम लग जाने से कई मरीजों की मौत हो गई है. शुक्रवार को भी फाटक के समीप एक दर्दनाक हादसे में एक सीआईएसएफ कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. डॉ मधुमाला ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे , धनबाद मंडल ने मेरे पत्र का जवाब समर्पित करते हुए बताया कि रोड़ चौड़ीकरण के लिए एन०एच०ए०आई० से वार्ता की जा रही है. जल्द ही इसका निराकरण किया जाएगा.

Post a Comment
0 Comments