कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामडीह में हीरो रिलायबल शो रूम के समीप सरकारी जमीन(सरकारी रोड) का अतिक्रमण कर अवैध दुकान का निर्माण किया जा रहा है. रामऔतार विश्वकर्मा, गौतम गोस्वामी, भोला शर्मा एवं अन्य कई लोगों ने कतरास थाना में 25 मार्च 2024 को एक लिखित शिकायत देते हुए बताया कि श्यामडीह रिलायबल शो रूम हीरक रोड मुख्य मार्ग के बगल में 312 खाते की सरकारी जमीन है जिसका उपयोग सड़क के रूप में किया जा रहा है. लेकिन उक्त जमीन में स्थानीय जमरूद्दीन अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी एवं उनके पुत्रों के द्वारा लगातार अतिक्रमण कर अवैध दुकान/मकान का निर्माण किया जा रहा है.
जिससे हमलोगों का आने जाने का रास्ता अवरूद्ध हो रहा है. लोगों ने तत्काल अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगाने एवं न्याय संगत कार्रवाई करने की मांग की है. लोगों ने कहा कि मामले में अब तक कोई कार्रवाई नही किया गया है. बल्कि इसके उलट अभी भी अवैध निर्माण कार्य जारी है. बताते चले कि उक्त जमीन में पश्चिम दिशा की ओर ट्रैक्टर रिपेयरिंग वर्कशॉप, ग्रिल गेट वर्कशाप एवं मोटर पार्ट्स हार्डवेयर शॉप की आधा दर्जन से अधिक दुकानें खोल दी गई है और अभी भी अतिक्रमण निरंतर जारी है. लोगों में बताया कि होली के दिन अवैध निर्माण कार्य किया गया जिसकी सूचना तत्काल कतरास थाना को दी गई. उस समय तो कार्य रुक गया लेकिन बाद में अतिक्रमणकारियों के द्वारा चोरी छिपे रात को एवं सुबह सुबह निर्माण कार्य किया जा रहा हैं. शनिवार को सुबह अँधेरे में ही दीवाल को उठा लिया गया. कहा कि यदि इस पर रोक नही लगाया गया तो आने जाने का रास्ता भी बंद हो जायेगा. लोग इसकी शिकायत स्थानीय कतरास पुलिस से भी कर रहे हैं उसके बावजूद भी अवैध निर्माण कार्य न तो रोका जा रहा है और न ही अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को शिकायत करने के बावजूद भी आखिर किसके संरक्षण में अवैध निर्माण कार्य जारी है. आसपास के लोग पुलिस प्रसाशन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं.

Post a Comment
0 Comments