Type Here to Get Search Results !

झींझीपहाड़ी में मनाई गई बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती

कतरास: संध्या 6.30बजे झींझी पहाड़ी में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती समारोह मनाई गई।
सर्वप्रथम बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा भारतीय संविधान पुस्तक पर फुल चढ़ा संविधान के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए संविधान रक्षा का संकल्प लिया।
मजदूर नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा की अध्यक्षता एवं कमल दास की संचालन में आयोजित समारोह को बीसीकेयू केंद्रीय सचिव कंचन महतो,पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो, अधिवक्ता भैरवनाथ महतो, संतोष दास, मोती लाल महतो, परितोष महतो, प्रदीप महतो, साजन महतो, दिनेश महतो, मीरा दास, अरूण दास, सुनील दास, बिनोद तुरी, शिवचरण दास, रवि दास, मोहन तुरी, नगेन्द्र तुरी, आनंद तुरी, राकेश दास, प्रवीण तुरी, दीपक दास, मनोहर दास, संतोष दास, पिंटू तुरी, उमेश तुरी सहित दर्जनों साथियों ने सम्बोधित किया।
राजेन्द्र प्रसाद राजा ने उपस्थित साथियों को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad