Type Here to Get Search Results !

भारतीय क्लब में स्वर्गीय निमाई मुखर्जी के निधन पर शोक सभा का आयोजन

धनबाद(कतरास): 03-04-2024
बुधवार की देर रात भारतीय क्लब कतरासगढ़ में क्लब के उपाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय निमाई  मुखर्जी के निधन पर भारतीय क्लब में श्रद्धांजलि सभा का  आयोजन किया गया. जिसमें भारतीय क्लब के सदस्यगण एवं गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर अपने प्रिय साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. साथियों ने उनके निधन पर 2 मिनट का मौन रखा तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण किया. उनके चित्र पर माल्यार्पण कर वक्ताओं कहा कि निमाई दा के निधन से समाज को बहुत ज्यादा नुक्सान हुआ है. निमाई दा क्लब के उपाध्यक्ष थे. क्लब ने अपना एक मार्गदर्शक साथी खो दिया है, जिसकी पूर्ति नहीं हो सकती। माकपा के नेता के अलावे वे जनवादी लेखक संघ और आर्य समाज में भी बहुत सक्रिय भूमिका में थे.
बहुमुखी प्रतिभा के धनी निमाई दा का आत्मा शांति की कामना हेतु दो मिनट का मोर्न धारण किया गया.  शोक सभा को राजेंद्र प्रसाद राजा, उमेश ऋषि, प्रभात मिश्रा, जयदेव बनर्जी, सुदाम गिरि, सकलदेव प्रमाणिक,अरविंद सिन्हा, हरि नारायण सिंह, इंदर सिंह, अरविंद घोष, शैलेंद्र यादव, टिंकू गुप्ता, विजय यादव आदि ने संबोधित किया और निमाई दा के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित की.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad