जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने उसके ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराया है. बताते चले कि मृतिका की मौत के बाद उसके परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. मामला थाना क्षेत्र के तांतरी पंचायत के कुडामू का है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुडामू निवासी विवाहिता कविता देवी आग से बुरी तरह झुलस गयी थीं. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था. जहां रविवार 31 मार्च को उनका निधन हो गया. रविवार को ही महिला के परिजन उसका शव लेकर तोपचांची थाना पहुंचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगायी.
मायके वालों ने ससुरालवालों पर बेटी को दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. मृतका के पिता फकीर महतो ने दहेज नहीं देने पर अपनी बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए तोपचांची थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

Post a Comment
0 Comments