ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

रत्नेश कुमार ने मुख्यमंत्री व डीजीपी को ट्वीट कर ढुल्लू महतो पर कारवाई की मांग की

धनबाद(कतरास): 02-04-2024
अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन व झारखंड के डीजीपी को ट्वीट कर भाजपा संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार सह बाघमारा विधायक ढुलु महतो पर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा की भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर 4 दर्जन से अधिक मामला दर्ज है. अधिकांश मामला वर्षो से कोर्ट में विचाराधीन है.
 जल्द से जल्द सभी मामलों का निष्पादन किया जाए ताकि समय पर न्याय मिल सके. उन्होंने कहा कि एक ही मामले में कोर्ट को फैसला देने में सालों लग जा रहे हैं. इस प्रकार यदि इतना देर में किसी को न्याय मिलेगा तो वह न्याय न्याय नही होता है.  क्योंकि देर से न्याय मिलना भी अन्याय है.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad