Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस नेता का कांग्रेस से हुआ मोह भंग, भाजपा में शामिल होंगे बिरेंद्र पासवान


धनबाद(लोयाबाद): 02-04-2024
 लोयाबाद के चर्चित कांग्रेस नेता बिरेंद्र पासवान का अब कांग्रेस से मोहभंग हो गया है. अब वे जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे.  भाजपा से धनबाद सांसद प्रत्याशी के रूप मे घोषित उम्मीदवार सह बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो से बिरेंद्र पासवान ने मुलाकात कर उनको बधाई दी है. बिरेन्द्र पासवान ने बताया कि वे जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे. भाजपा में जाने की वजह के पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब, मजदूर, दलित, अल्पसंख्य , पिछड़ा वर्ग और ओबीसी वर्ग का केवल इस्तेमाल करती हैं. उनके साथ हो रही घटनाओं पर तमाशा देखने का कार्य करती है. पासवान ने कहा कि उन्होंने हमेशा समाजहित में काम किया है. लॉकडाउन जैसी आपात स्थिति के समय झारखण्ड सहित धनबाद के प्रवासी मजदूरों को घर वापसी कराने के लिए झारखण्ड सरकार को कुछ बसें उपलब्ध कराईं थी. धनबाद के प्रवासी मजदूर मध्य प्रदेश में फंसे हुए थे उनकी घर वापसी कराई थी.
हमेशा से ही गरीब, मजदूर, दलित,अल्पसंख्य , पिछड़ा वर्ग और ओबीसी के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़े हैं. दूसरों की हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने के कारण ही साजिश करके उन्हें जेल भेज दिया गया. लेकिन संगठन और कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें कोई सहयोग नही मिला. बता दे कि पासवान के भाजपा में शामिल होने की सुचना धनबाद के कांग्रेसियों में चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने कहा कि कई बार कांग्रेसी नेताओं ने भेदभाव किया है जिसकी लिखित सुचना उच्च पदाधिकारियों को दी है. लेकिन किसी भी पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से नही लिया है. सभी ने अनदेखा किया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हमने लगातार जन हित में कार्य किया है. लेकिन दलित समाज से होने के कारण हमेशा हमारे साथ हमेशा भेदभाव किया गया. इसी कारण भाजपा में शामिल होंगे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad