Type Here to Get Search Results !

कंपनी की सेवा से भले ही वसंत बाबू रिटार्ड हुए लेकिन यूo कोo वo यूo को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा : लक्ष्मण महतो

धनबाद(कतरास) : 05-04-2024
गोविंदपुर क्षेत्र के ब्लॉक IV कोलियरी में कार्यरत वरीय लोडिंग लिपिक वसन्त कुमार शर्मा के सेवानिवृति के अवसर पर एटक द्वारा लिलोरी मंदिर में विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बीसीसीएल के निर्देशक कार्मिक, कृष्ण मुरारी रमैया ने उन्हें धार्मिक पुस्तक गीता एवम बुके देकर बसंत जी के सुखद व दृघायु जीवन की कामना की. महाप्रबंधक जी सी साहा ने अपने संबोधन में ने कहा कि वसंत बाबू हमेशा मजदूर साथियों की भलाई से संबंधित कार्य समक्ष लाते रहते थे. यूo कोo वo यूo के अध्यक्ष लक्ष्मण महतो ने कहा कि भले ही बसंत बाबू कंपनी से सेवानिवृत हुए है लेकिन यूo कोo वo यूo को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा और उनके मार्गदर्शन में मजदूर हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे.
बता दें कि बसंत शर्मा गोविंदपुर क्षेत्र में यूनाइट कोल वर्क्स यूनियन के क्षेत्रीय सचिव के दावित्व का निर्वहन कर रहें थे. और लंबे समय तक कंपनी की सेवा के साथ मजदूरों को न्याय और अधिकार दिलाने में सक्रिय रहें है. कार्यक्रम को यूo कोo वo यूo के अध्यक्ष लक्ष्मण महतो, रामा महतो, अजय सिंह, रामाशीष यादव, मोहर महतो, संजय रवानी, सुकर महतो, उस्मान अंसारी, अजय कुमार, कमल महतो, भोला नापित, सुदेव सिंह, संतो भट्टाचार्य, रमेश कुमार, चंडी साधन दुबे, उत्तम कु गुप्ता, रामचंद्र साव, कन्हाई महतो, जगत महतो, नेपाल रवानी, डीसीकेएस के महेंद्र नाथ राम, दिलीप कु सिंह सहित अन्य ने भी अपने सह कर्मी  सेवानिवृत साथी वसंत कु शर्मा के साथ किए कार्य अनुभव साझा करते हुए उनके एवम परिजनों के साथ खुशहाल जीवन की कामना किया.
इस दौरान गोविंदपुर के जीएम जीसी साहा, क्षेत्रीय प्रबंधक (कार्मिक) अमित कु महतो, क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) संजय कु साव, एबीजी कोलियरी  परियोजना पदाधिकारी एस के शरण, प्रबंधक बीडी राय, राहुल रंजन सहित बड़ी संख्या में गोविंदपुर क्षेत्र के अधिकारी, कर्मी और यूनियन के लोग सम्मलित हुए.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad