Type Here to Get Search Results !

रतनपुर डायल-112 के आरक्षक बसंत का सम्मान किया गया बिलासपुर के कप्तान रजनेश सिंह द्वारा



रतनपुर डायल-112 के आरक्षक बसंत का सम्मान किया गया बिलासपुर के कप्तान रजनेश सिंह द्वारा

बिलासपुर / दिनांक 30/07/24 को पुलिस लाइन जिला बिलासपुर स्थित बिलसगुड़ी के मीटिंग हॉल में ज़िले के वरिष्ठ आरक्षकों हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पुलिस के कप्तान रजनेश सिंह द्वारा उपस्थित सभी वरिष्ठ आरक्षकों को नए क़ानून संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही अच्छी पुलिसिंग, उत्कृष्ट विवेचना, मानवीय कार्य करने वाले एवं आम जानता की सहायता करने वालों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक द्वारा रतनपुर डॉयल-112 के आरक्षक 1328 बसंत दास मानिकपुरी को बाढ़ में फँसे लोगों को अपनी मानवीयता का परिचय देते हुए नन्हे बच्चे समेत सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए उनके अनुकरणीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।बिलासपुर पुलिस ने जनता से की यह अपील
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है ।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad