Type Here to Get Search Results !

शिक्षक द्वारा किए अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर।


शिक्षक द्वारा किए अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर
शिकायत के बाद नींद से जागे निगम अधिकारियों ने आखिरकार शिक्षक के द्वारा गणेश नगर में अवैध तरीके से किये गए प्लाटिंग एवं निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। बुधवार की दोपहर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने पहुंचे निगम के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि प्रवीण कुमार तरुण और किशोर कुमार तरुण के द्वारा गणेश नगर अन्नपूर्णा कॉलोनी के 62 डिसमिल जमीन पर अवैध प्लाटिंग एवं निर्माण कार्य किया जा रहा है।


शिकायत के बाद नगर निगम ने तहसीलदार और पटवारी से प्रतिवेदन मांगा। इस पर पाया गया कि प्रवीण कुमार तरुण के द्वारा बगैर टीएनसीए अप्रूवल सहित अन्य निगम के नियम विरुद्ध जमीन के टुकड़े कर अवैध प्लाटिंग किया जा रहा है। इसके बाद नगर निगम के द्वारा सर्वे करवाकर प्रवीण कुमार तरुण को नोटिस दिया गया और जवाब मांगा गया। प्रवीण कुमार तरुण के द्वारा समुचित जवाब पेश नही करने पर बुधवार की सुबह नगर निगम गणेश नगर अन्नपूर्णा कॉलोनी पहुंचकर प्रवीण कुमार तरुण के अवैध जमीन पर कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया।
गौरतलब हो कि ये वहीं प्रवीण कुमार तरुण है जिसकी पदस्थापना दोमुहानी ढेका स्थित शासकीय स्कूल में है। शासन ने तो बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रवीण कुमार तरुण को शिक्षक बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी लेकिन प्रवीण तरुण नियम विपरीत अपनी जिम्मेदारियों को भूलकर भू माफिया बनकर अवैध तरीके से जमीन का कारोबार करने लगा।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad