Type Here to Get Search Results !

ट्रेलर के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम

कतरास : 20-07-2024
शनिवार को धनबाद कतरास मुख्य मार्ग के अंगारपथरा दुर्गा मंदिर के समीप ट्रेलर संख्या पीबी 13 बीपी 4591 के चपेट में आने से तेतुलमारी पाण्डेडीह एचटीसी 4 नंबर निवासी लालदेव ऋषि गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल अवस्था में ट्रेलर ड्राइवर व स्थानीय लोगों के सहयोग से  लालदेव को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया. गंभीर स्थिति देखते हुए डाक्टरों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया. लोगों ने आनन फानन में घायल लालदेव को अशर्फी अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसे मृत्य घोषित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि मृतक साइकिल से अपनी किराना दुकान 12 नंबर अंगारपत्थर जा रहा था. जाने के क्रम में कतरास की ओर से आ रही ट्रेलर ने उसे अपने चपेट में ले लिया. मुआवजा की मांग को लेकर स्थानीय लोग एवं परिजनों द्वारा कतरास धनबाद मुख्य मार्ग को घंटो बाधित कर दिया गया. जिसके बाद अंगारपथरा पुलिस, कतरास पुलिस, जोगता पुलिस, तेतुलुमारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा जाम को हटाने का काफी प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं थे. जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने किसी प्रकार से लोगों को समझा बूझाकर जाम हटाया. वहीं लोगों का कहना था कि जब नो एंट्री लगा हुआ था तो इतनी बड़ी टेलर नो एंट्री में कैसे घुस गई. पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1 लाख रुपये की सरकारी मुआवजा राशि की घोषणा ले बाद जाम हटाया गया.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad