ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

"चेतना अभियान" का शुभारंभ यूपी के कौशाम्बी जिले से हुआ, लोगों ने लगाए "अतुलनीय भारत, सुरक्षित भारत" के नारे


मूरतगंज(कौशाम्बी): 06-07-2024
बिलासपुर जिला के पुलिस कप्तान के आदेशानुसार "चेतना अभियान के बैनर तले अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में स्थित मूरतगंज से हुई. डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर मूरतगंज के मनीष गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक दुलाल मुखर्जी के द्वारा "चेतना" का प्रचार प्रसार किया गया. दुलाल मुखर्जी एवं उपस्थित सैकड़ो लोगों ने "अतुलनीय भारत, सुरक्षित भारत" के जमकर नारे लगाए.
संस्था के संस्थापक दुलाल मुखर्जी ने चेतना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि चेतना के द्वारा जागरूक होकर हम साइबर अपराध जैसे बड़े बड़े अपराध पर रोक लगा सकते हैं. यही नही जागरूक होकर ही हम सड़क दुर्घटना, ऑनलाइन फर्जीवाड़ा, आदि से बच सकते हैं. बता दें कि "चेतना" अभियान की शुरूआत छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हुई है. इस अभियान की शुरुआत करते हुए बिलासपुर जिला के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बिलासपुर में जनचेतना कार्यक्रम करके लोगों को ऑनलाइन ठगी,  साइबर अपराध, सड़क दुर्घटना आदि से बचने के कई उपाय बताये। 
लोगों से चेतना का प्रचार प्रसार करने को भी कहा. उसी के तहत कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डीएमवीवी बीएमएस फाउंडेशन के संस्थापक दुलाल मुखर्जी ने अपने संस्था के द्वितीय स्थापना दिवस पर चेतना कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिला में स्थित मूरतगंज मे हुआ. संस्थापक के साथ उपस्थित सैकड़ों महिलाओं, बच्चों, पुरुषों आदि ने चेतना के तहत सुरक्षित यात्रा करने, ऑनलाइन ठगी से बचने आदि का संकल्प लिया.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT