ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

यूपी के कौशाम्बी में आयोजित डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के दूसरे स्थापना दिवस में जुटे सैकड़ों लोग, हुए रंगारंग कार्यक्रम!

कौशाम्बी (मूरतगंज): 06-07-2024
डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के द्वितीय स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिला में स्थित मूरतगंज के एक गेस्ट हाउस में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसमें बच्चे, बड़े, महिला, पुरुष आदि तकरीबन 700 गण मान्य  लोग शामिल हुए. जिसमें संस्था के सैकड़ो सदस्यों के अलावा जिले के कई अधिकारी पदाधिकारी समाजसेवी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग शामिल हुए. 
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संस्था के संस्थापक दुलाल मुखर्जी, अभिजीत कुमार, दिलीप कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. इससे पहले संस्था के सदस्यों ने संस्था के संस्थापक दुलाल मुखर्जी को माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया. इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद बच्चों ने संस्था के संस्थापक दुलाल मुखर्जी के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया. स्वागत गीत के पश्चात बच्चों ने शराब पर, दहेज प्रथा पर, शिक्षा पर, बाल मजदूरी पर आदि जैसे नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को कई सामाजिक संदेश दिया. 
2 सालों में संस्था ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों कार्य किये है- दुलाल मुखर्जी
संस्था के संस्थापक दुलाल मुखर्जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन संस्था पिछले दो वर्षों से महिलाओं के उत्थान के लिए कई तरह के महत्वपूर्ण कार्य कर रही है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में, सशक्त बनाने की दिशा में, न्याय दिलाने में, अपेक्षित महिलाओं को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने में, महिलाओं को सम्मान के साथ जीने के लिए प्रेरित करने में डीएमवीवी संस्था लगातार कार्य कर रही है. इतना ही नहीं ग्रामीण इलाकों में रक्तदान शिविर लगाने वृक्षारोपण करने जैसी कई सामाजिक कार्य भी संस्था की ओर से लगातार किया जाता रहा है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. जरूरतमंद महिलाओं को संस्था के द्वारा कानूनी सहायता और परामर्श भी दिया जाता है. दुलाल मुखर्जी ने संस्था के सदस्यों को के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सबके सहयोग से संस्था देश के कई राज्यों में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है. संस्था के संस्थापक दुलाल मुखर्जी ने कार्यक्रम में आए दर्जनों बच्चे बच्चियों को अपने हाथों से उपहार देकर प्रोत्साहित भी किया. 
वहीं आयोजित कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक दुलाल मुखर्जी के द्वारा चेतना का प्रचार प्रसार किया गया. दुलाल मुखर्जी एवं उपस्थित सैकड़ो लोगों ने "अतुलनीय भारत, सुरक्षित भारत" के जमकर नारे लगाए. संस्था के संस्थापक दुलाल मुखर्जी ने चेतना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि चेतना के द्वारा जागरूक होकर हम साइबर अपराध जैसे बड़े बड़े अपराध पर रोक लगा सकते हैं. यही नही जागरूक होकर ही हम सड़क दुर्घटना, ऑनलाइन फर्जीवाड़ा, आदि से बच सकते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप कुशवाहा, पप्पू लाल जी, दिनेश जी, सिद्धार्थ जी, संभर जी, विकास जी, सुनीता देवी,  सरिता देवी, खुशबू कुमारी, नेहा कुमारी, अरबिन्द सिन्हा आदि का सराहनीय योगदान रहा.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT